मंच पर मौजूद थीं वसुंधरा राजे, तभी पूर्व सीएम के लिए बालकनाथ ने दिया ऐसा बयान कि वीडियो हो गया वायरल

Himanshu Sharma

• 05:01 AM • 07 Nov 2023

Will vasundhara raje be cm face? राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर बीजेपी (bjp) के वरिष्ठ नेता कमल के फूल पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं. जिसके बाद बीजेपी के सीएम फेस की चर्चाओं पर विराम लगने की बात कही जा रही थी. लेकिन तिजारा […]

NewsTak
Google CTA

Will vasundhara raje be cm face? राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर बीजेपी (bjp) के वरिष्ठ नेता कमल के फूल पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं. जिसके बाद बीजेपी के सीएम फेस की चर्चाओं पर विराम लगने की बात कही जा रही थी. लेकिन तिजारा से उम्मीदवार और अलवर सांसद बाबा बालकनाथ (baba balaknath) ने ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद सीएम फेस की बहस तेज हो गई है. बहरोड़ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सभा थी. इसी दौरान बालकनाथ ने राजे को भावी मुख्यमंत्री बता दिया. उसके बाद से लगातार बालक नाथ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Read more!

बहरोड़ से बीजेपी प्रत्याशी जसवंत यादव की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल हुई. इस दौरान हरियाणा के कई मंत्री और प्रदेश के नेता शामिल हुए. इस मौके पर मंच से बालकनाथ ने भविष्यवाणी कर दी.

हाल के सर्वे में बालकनाथ को भी बताया गया था सीएम फेस

उन्होंने कहा कि बहरोड क्षेत्र को खराब करने वाले नेता को सबक सिखाना होगा. साथ ही लोगों से भाजपा को वोट देने का वादा लिया. दिलचस्प बात है कि हाल ही में एक ताजा
ओपिनियन पोल में राजे के बाद बालकनाथ को बीजेपी में मुख्यमंत्री उम्मीदवार की दूसरी पसंद बताया गया था. अब सांसद के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल भी दिखाई देने लगी है. वहीं, राजे गुट के कई नेताओं को टिकट मिलने के बाद वसुंधरा राजे अपने पुराने रंग में नजर आने लगी हैं. मंच से सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोल रही हैं व उनके दौरों का सिलसिला भी तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में कई तरह की चर्चाओं का दौर भी शुरू हो चुका है.