Baran Bridge Collapse: बारां जिले में मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले एक हाई लेवल ब्रिज की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं. जलवाड़ा गांव के पास पार्वती नदी पर बने इस पुल की एक तरफ की रिटेनिंग दीवार अचानक भरभराकर गिर गई. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
ADVERTISEMENT
दीवार गिरने के बाद मौके पर काफी मलबा फैल गया. हादसे के समय पुल के आसपास कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था. ऐसे में बड़ा हादसा टल गया.
28 जून को हुआ था पुल का उद्घाटन
जलवाड़ा के पास पार्वती नदी पर बने इस हाई लेवल ब्रिज का उद्घाटन 28 जून को हुआ था. वहीं बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने फीता काटकर इस पुल का उद्घाटन किया था.
पुल के शुरू होने से अटरू और बारां से मध्यप्रदेश की सीमा तक आने-जाने में लोगों को सुविधा मिलने लगी थी. यह मार्ग क्षेत्र के लिए आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है.
डेढ़ माह में ही सामने आई खामी
पुल के उद्घाटन को अभी करीब डेढ़ माह ही हुआ था. इसी बीच इसकी एक साइड की रिटेनिंग दीवार अचानक ढह गई. दीवार के इस तरह गिरने से पुल के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
घटना की जानकारी मिलते ही सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से का निरीक्षण किया और दीवार गिरने के संभावित कारणों की जानकारी जुटाई.
मरम्मत के लिए मौके पर पहुंचाए संसाधन
घटना के बाद संवेदक की ओर से देर रात ही निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले जरूरी संसाधन मौके पर पहुंचा दिए गए. इस मामले पर PWD के सहायक अभियंता संदीप कुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत का काम जल्द कराया जा रहा है. बरसात की वजह से पुल का एक हिस्सा ढह गया है, फिलहाल पुल का एक हिस्सा चालू है, जल्द ही दूसरा हिस्सा ठीक करवाकर शुरू करवाया जाएगा.
स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी चूक! नवलगढ़ में उल्टा फहरा दिया गया तिरंगा, विधायक-अफसर देते रहे सलामी
ADVERTISEMENT


