बाड़मेर में ऐसा क्या हुआ कि मुंह पर कपड़ा बांधकर पूर्व विधायक मेवाराम जैन के पास गुस्से में पहुंचीं युवतियां

बाड़मेर में 10 दिन से पानी न आने और गंदे पानी की सप्लाई से नाराज लड़कियां मुंह पर कपड़ा बांधकर पूर्व विधायक मेवाराम जैन के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंचीं. महिलाओं ने कहा कि जो काम करे वही सरकार है.

NewsTak
पानी की किल्लत पर भड़की लड़कियां मेवाराम जैन के पास क्यों पहुंची ?

दिनेश बोहरा

follow google news

Barmer news: राजस्थान में भीषण गर्मी और पारे के साथ-साथ अब पानी की किल्लत को लेकर जनता का गुस्सा भी चरम पर पहुंचने लगा है. बाड़मेर में पेयजल संकट से परेशान स्थानीय युवतियां और महिलाएं अपनी फरियाद लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मेवाराम जैन के पास जा पहुंचींं. मुंह पर कपड़ा बांधे लड़कियों ने पूर्व विधायक के सामने पानी की समस्या को लेकर अपना तीखा आक्रोश व्यक्त किया.

Read more!

10 दिन से नहीं आया पानी, गंदे पानी की सप्लाई से नाराजगी 

पूर्व विधायक मेवाराम जैन से मिलने पहुंचीं पढ़ी-लिखी छात्राओं और महिलाओं ने बताया कि पिछले 10 दिनों से उनके इलाके (खेतपाल जी के मंदिर के पीछे, गोविंद जी की साइड) में पानी की सप्लाई नहीं हुई है. जो पानी आ भी रहा है, उसमें इतना कचरा है कि इंसान उससे बर्तन भी नहीं धो सकता, नहाना तो दूर की बात है. महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है.

"हमारे लिए न बीजेपी न कांग्रेस, जो काम करे वही सरकार" 

बातचीत के दौरान जब राजनीति को लेकर चर्चा उठी, तो मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवती ने दोटूक अंदाज में कहा, "हमारे लिए बीजेपी और कांग्रेस सब एक जैसी हैं. जो हमारा काम करे, हमारे लिए वही सरकार है. हमें किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है. नेता ऐसा होना चाहिए जो जनता की सुने और समस्या का समाधान करे." युवतियों ने कहा कि वे मेवाराम जैन के पास इस विश्वास के साथ अपनी गाड़ी मोड़कर आई थीं कि वे उनकी बात सुनेंगे.

तुरंत मिला समाधान का आश्वासन 

पूर्व विधायक मेवाराम जैन ने महिलाओं और कॉलेज की छात्राओं की पूरी बात को बेहद गंभीरता से सुना और उन्हें तुरंत पानी की किल्लत दूर करने का भरोसा दिलाया. उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों या टैंकर व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए. पूर्व विधायक के तुरंत एक्शन और आश्वासन के बाद महिलाओं ने राहत की सांस ली और कहा कि जनता की एक सेकंड में समस्या दूर करने वाले नेताओं की ही आगे आने की जरूरत है. 

Video: जयपुर में भजनलाल सरकार का बड़ा एक्शन, मस्जिद समेत धार्मिक अतिक्रमण पर चला जेडीए का बुलडोजर

    follow google news