Sukirti Yadav Death Case: भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद सुकीर्ति यादव की संदिग्ध मौत... आखिरी वक्त में पति के लिए लिखी ऐसी बात जिसने पूरे मामले को उलझा दिया!

अमित तिवारी

• 12:30 PM • 04 Oct 2026

Sukirti Yadav Death Case: राजस्थान के भरतपुर की लक्ष्मीनगर कॉलोनी में सुकीर्ति यादव नामक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर स्कॉर्पियो और दहेज की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि मौके से पुलिस को दो पन्नों का एक भावुक नोट मिला है.

भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
Google CTA

Bharatpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले से एक दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है. मथुरा गेट थाना क्षेत्र की लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रहने वाली सुकीर्ति यादव नाम की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सुकीर्ति की शादी को महज 10 महीने ही हुए थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read more!

दो सगी बहनों की एक ही घर में हुई थी शादी

मृतका के पिता राजेश कुमार यादव (निवासी गोविंद नगर) ने बताया कि उन्होंने 2 नवंबर 2025 को अपनी दो बेटियों की शादी एक ही परिवार में कराई थी. बड़ी बेटी सुकीर्ति की शादी प्रशांत यादव (जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं) और छोटी बेटी अंजलि की शादी प्रशांत के छोटे भाई से हुई थी. पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उनकी बेटियों को परेशान कर रहे थे.

स्कॉर्पियो और पैसों की मांग का आरोप

राजेश कुमार यादव का कहना है कि सुकीर्ति की सास श्यामवती और पति प्रशांत यादव लगातार दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग कर रहे थे. उन्होंने बताया कि कई बार डिमांड पूरी करने के लिए पैसे भी भेजे गए, लेकिन ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ. पिता ने दावा किया कि देर रात करीब 11:53 बजे उनकी छोटी बेटी अंजलि का फोन आया, जिसने रोते हुए बताया कि दीदी की हत्या कर दी गई है. इसके बाद जब वे पहुंचे तो सुकीर्ति को अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: 

नोट में छलका सुकीर्ति का दर्द

वहीं, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम को मौके से दो पन्नों का एक नोट भी बरामद हुआ है. इममें सुकीर्ति ने लिखा:
"थैंक यू प्रशांत इतनी खूबसूरत लाइफ देने के लिए... मैंने सच में जिंदगी जीनी चाही थी और आपके साथ बहुत अच्छी जिंदगी जी भी. आपके लिए मेरा प्यार बहुत सारा था. जब मेरी गलती की वजह से सब कुछ खत्म हो चुका है तो सच में अब मन नहीं है मेरा जीने का. इस बात के लिए आप दोषी नहीं हो, मैंने खुद ने ही सब कुछ खराब कर दिया... एक शक ने सब कुछ बर्बाद कर दिया, कितने अच्छे दोस्त बन गए थे हम दोनों, आप खुश रहना प्लीज..."

पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच

पुलिस ने शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. मौके से मिले नोट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, जिसके बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: जयपुर में चाची को लेकर भागा भतीजा... 8 महीने की गर्भवती हुई तो कर दी हत्या, शव को लॉन में दफनाकर डाला नमक, फिर ऐसे खुला राज