जयपुर में चाची को लेकर भागा भतीजा... 8 महीने की गर्भवती हुई तो कर दी हत्या, शव को लॉन में दफनाकर डाला नमक, फिर ऐसे खुला राज
Jaipur Kiran Pravash Murder Case: राजस्थान के जयपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. चाची के प्यार में अंधे भतीजे ने संदिग्ध परिस्थितियों में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर दी. आरोपी ने वारदात छिपाने के लिए शव को घर के लॉन में गड्ढा खोदकर दफना दिया और ऊपर नमक डाल दिया.
ADVERTISEMENT

चाची को लेकर फरार हुआ था भतीजा
Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित बंदे का इलाके की प्रॉपर्टी कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां अपने लिव-इन पार्टनर (रिश्ते में भतीजा) के साथ रह रही 32 वर्षीय किरण नाम की महिला की हत्या कर दी गई. आरोपी प्रवेश रावत ने हत्या के बाद शव को घर के लॉन में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया और गलाने के लिए ऊपर से दो किलो नमक डाल दिया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि मृतका किरण 8 महीने की गर्भवती थी.
