भीलवाड़ा: छात्रा की पानी की बोतल में मिलाई ये गंदी चीज! छेड़छाड़ के बाद मचा हंगामा

प्रमोद तिवारी

31 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 31 2023 11:02 AM)

Bhilwara Crime News: राजस्थान (Rajasthan News) के भीलवाड़ा (Bhilwara) में एक स्कूल की छात्रा (Girl Student) को पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है. यही नहीं, आरोपी लड़कों ने उसके बैग में लव लेटर (Love Letter) भी रख दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने समुदाय विशेष के मोहल्ले में […]

भीलवाड़ा: छात्रा को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाया, बैग में लव लेटर भी रखा, जमकर हुआ बवाल
भीलवाड़ा: छात्रा को पानी में पेशाब मिलाकर पिलाया, बैग में लव लेटर भी रखा, जमकर हुआ बवाल
Google CTA

Bhilwara Crime News: राजस्थान (Rajasthan News) के भीलवाड़ा (Bhilwara) में एक स्कूल की छात्रा (Girl Student) को पानी की बोतल में पेशाब मिलाकर पिलाने का मामला सामने आया है. यही नहीं, आरोपी लड़कों ने उसके बैग में लव लेटर (Love Letter) भी रख दिया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने समुदाय विशेष के मोहल्ले में घुसने की कोशिश की और पुलिस पर पथराव किया. हालांकि लाठीचार्ज कर पुलिस ने सभी को खदेड़ दिया.

Read more!

दरअसल, पूरा मामला भीलवाड़ा जिले में लुहारिया गांव के राजकीय सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल का है. एएसपी घनश्याम शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल की एक छात्रा ने शिकायत दी कि वह बैग को स्कूल में रखकर लंच के लिए अपने घर चली गई थी. पीछे से कुछ लड़कों ने बैग में रखी पानी की बोतल में पेशाब मिला दिया. पानी पीने पर उसे दुर्गंध आई जिससे उसे इस बात का पता चला. छात्रा को उसके बैग में एक लव लेटर भी मिला जिसमें ‘आई लव यू’ लिखा हुआ था.

आरोपियों के मोहल्ले में घुसकर ग्रामीणों ने किया पथराव

छात्रा ने जब इस बात की शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से की तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके बाद सोमवार को स्कूल खुलने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, लुहारिया पुलिस चौकी इंचार्ज और स्कूल के प्रिंसिपल से शिकायत की. मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होते देख ग्रामीणों ने समुदाय विशेष के मोहल्ले में घुसकर पथराव किया. लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया. फिलहाल एएसपी घनश्याम शर्मा भारी पुलिस बल के साथ लुहारिया गांव में तैनात हैं.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा फिलहाल ने बताया कि अभी तक छात्रा की ओर से कोई केस दर्ज नहीं हुआ है. पुलिस समुदाय विशेष के मोहल्ले में घुसने और पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी.

घटना के बाद स्कूल में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी

घटना के बाद भीलवाड़ा के जिला शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा और अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉक्टर योगेश गोयल लुहारिया स्कूल पहुंचे. जिला शिक्षा अधिकारी महावीर शर्मा ने बताया कि इस स्कूल में कुल 499 स्टूडेंट पढ़ते हैं जिनमें से 99 छात्राएं हैं. स्कूल में एक प्रिंसिपल और 13 टीचर कार्यरत है. ग्रामीणों ने प्रिंसिपल और 4 अध्यापकों पर दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है. महावीर शर्मा ने कहा कि इस पर शिक्षा विभाग जल्द कार्रवाई कर रहा है.

यह भी पढ़ें: अलवर में 2 नाबालिग बहनों से गैंगरेप, बड़ी बहन हुई गर्भवती तो परिवार के उड़े होश!