राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से रिश्तों में धोखे और साजिश की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां एक पत्नी ने अपने ही पति को फंसाने और उससे छुटकारा पाने के लिए अपनी गरिमा तक दांव पर लगा दी. गांधीनगर इलाके की इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद का ही अश्लील वीडियो तैयार किया और उसे पति के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, ताकि पति को अपराधी साबित कर उसे जेल भिजवाया जा सके.
ADVERTISEMENT
आधी रात को वायरल हुआ वीडियो और सुबह थाने पहुंचा पति
मामले की शुरुआत 20 मार्च 2026 की रात को हुई, जब एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से महिला का न्यूड बाथरूम वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. पहली नजर में यह मामला साइबर क्राइम का लगा, लेकिन अगली सुबह जब पीड़ित पति थाने पहुंचा, तो कहानी बदल गई. पति ने पुलिस को बताया कि यह वीडियो एक सुनियोजित साजिश के तहत फैलाया जा रहा है और उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. पति का सीधा आरोप था कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर यह खेल रचा है.
थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा: चैटिंग ने खोली पोल
जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पत्नी को थाने बुलाया, तो उसने उल्टा पति पर ही वीडियो वायरल करने का आरोप मढ़ दिया. आरोपी पत्नी ने पुलिस के सामने खुद को पीड़ित बताते हुए पति को दोषी ठहराया. हालांकि, पति ने हार नहीं मानी और पुलिस के सामने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के बीच हुई बातचीत के चैटिंग रिकॉर्ड्स पेश कर दिए. इन सबूतों को देखते ही पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद साजिश की एक-एक परत खुलती चली गई.
प्रेमी ने खरीदी सिम और पत्नी ने बनाया 'फेक' अकाउंट
पुलिस की पूछताछ में प्रेमी ने कबूल किया कि उसने ही महिला को एक नई सिम खरीदकर दी थी. इसी सिम के जरिए सोशल मीडिया पर एक फर्जी आईडी बनाई गई. साजिश को पुख्ता करने के लिए पत्नी ने खुद ही अपना अश्लील वीडियो बनाया और प्रेमी की मदद से उसे उसी फर्जी अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. मकसद सिर्फ इतना था कि दुनिया को यह लगे कि यह काम उसके पति ने किया है, ताकि वह कानून की मदद से पति से हमेशा के लिए पीछा छुड़ा सके.
पुलिस की कार्रवाई और हैरान करने वाला ट्रेंड
भीलवाड़ा पुलिस के अनुसार, अश्लील वीडियो वायरल करने और ब्लैकमेलिंग के आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामला फिलहाल प्रारंभिक स्तर पर है और विस्तृत अनुसंधान जारी है. आमतौर पर वैवाहिक विवादों में हत्या या धोखे के मामले सामने आते हैं, लेकिन खुद की अस्मत का इस्तेमाल कर पति को फंसाने का यह तरीका देखकर जांच अधिकारी भी हैरान हैं. अब पुलिस इस पूरी साजिश में शामिल प्रेमी के अन्य दोस्तों की भूमिका की भी तलाश कर रही है.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT


