राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अलवर बाईपास स्थित कृष सिटी सोसायटी की लिफ्ट में एक युवक के पेशाब करने का वीडियो सामने आया है. युवक सोसायटी में दूध सप्लाई करने का काम करता है. लिफ्ट में लगे CCTV कैमरे की जांच के दौरान उसकी यह हरकत सामने आई.
ADVERTISEMENT
लिफ्ट के सेंसर खराब होने पर हुआ खुलासा
बताया जा रहा है कि सोसायटी की लिफ्ट के सेंसर बार-बार खराब हो रहे थे. इसके बाद मेंटेनेंस टीम और स्टाफ ने लिफ्ट में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी. फुटेज में दूध सप्लाई करने वाला युवक लिफ्ट के अंदर पेशाब करता दिखाई दिया. वीडियो सामने आने के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. सोसायटी के लोगों ने युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की.
युवक ने बताया अपना नाम अजहरुद्दीन
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अजहरुद्दीन बताया. सोसायटी के लोगों ने उससे पूरे मामले को लेकर सवाल किए. इस दौरान लोगों ने पूछताछ का वीडियो भी बनाया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सोसायटी के लोगों का कहना है कि लिफ्ट के सेंसर में बार-बार आ रही परेशानी की वजह जानने के लिए CCTV फुटेज देखी गई थी. इसी दौरान युवक की हरकत सामने आई.
सोसायटी अध्यक्ष ने क्या बताया?
सोसायटी अध्यक्ष अमित यादव के मुताबिक, लिफ्ट के सेंसर लगातार खराब हो रहे थे. शिकायत के बाद इसकी जांच की गई. CCTV फुटेज देखने पर पता चला कि लिफ्ट में पेशाब करने की वजह से सेंसर में दिक्कत आ रही थी. इसके बाद सोसायटी के लोगों ने युवक को बुलाकर उससे पूछताछ की और मामले की जानकारी प्रशासन और पुलिस को दी.
दूध में पेशाब मिलाने का नहीं मिला सबूत
मामले को लेकर फूल बाग थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बताया कि सोसायटी के लोगों की शिकायत पर युवक से पूछताछ की गई है. हालांकि, दूध में पेशाब मिलाने के आरोप से जुड़ा कोई सबूत फिलहाल सामने नहीं आया है. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी.
वीडियो वायरल:
भड़क उठा Lawrence! शूटरों से पुलिस का सामना, Churu में एक और खूनी खेल? कौन बड़ा कारोबारी टारगेट पर?
ADVERTISEMENT


