गहलोत-पायलट को लड़ा रहे सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी! बीजेपी प्रवक्ता ने दे दिया बयान

प्रमोद तिवारी

• 09:49 AM • 04 May 2023

Gehlot vs Pilot: बजरंग दल पर बेन लगाने का कर्नाटक के चुनाव का मुद्दा अब राजस्थान की सियासत में भी पहुंच चुका है. निजी समारोह में शिरकत करने आए भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जहां तक कर्नाटक चुनाव का सवाल है, कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है. […]

NewsTak
Google CTA

Gehlot vs Pilot: बजरंग दल पर बेन लगाने का कर्नाटक के चुनाव का मुद्दा अब राजस्थान की सियासत में भी पहुंच चुका है. निजी समारोह में शिरकत करने आए भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जहां तक कर्नाटक चुनाव का सवाल है, कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है. वह बजरंग दल से लड़ना चाहती है. कांग्रेस अपने एजेंडे में मुद्दे नए-नए तलाश कर ला रही है और वोट बैंक की पॉलिटिक्स कर रही है. इस मौके पर उन्होंने सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के आपसी मतभेद को लेकर भी जमकर तंज कसे.

Read more!

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि वह एक समाज को खुश करना चाहती है. कांग्रेस पार्टी की आदत है वह कभी श्रीराम को काल्पनिक बताती है और आज वह बजरंगबली के पीछे पड़ गए. उनका जबाव कर्नाटक की जनता देगी और कर्नाटक में फिर से अपार बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनाएगी. इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है.

इस मौके पर शाहनवाज हुसैन ने गहलोत और पायलट विवाद पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि इन दोनों को सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी लड़ा रहे हैं. रेफरी तो वह लोग हैं. मैदान में दोनों को उन्होंने ही उतारा है. किसको क्या आश्वासन दिया है, यह तो वो ही बता सकते हैं. कांग्रेसियों का सारा समय एक दूसरे के लड़ाई में ही बीत रहा है. सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि साढ़े चार साल तक राजस्थान की जनता को दर्द दिया है, अब तुम ही दवा के नाम पर बेवकूफ बना रहे हो. हुसैन का इशारा सरकार के महंगाई राहत शिविर की ओर था.

चुनाव हारने के बाद दोनों को आपस में लड़ने के लिए मिल जाएगा मौका  
शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कमल का फूल ही चेहरा होगा. पार्टी इकट्ठा होकर चुनाव लड़ेगी और फिर पार्टी नेतृत्व ही तय करता है कि सीएम कौन बनेगा. गहलोत के बीजेपी पर आरोपों को लेकर कहा कि बीजेपी की ओर जब आप एक उंगली उठाते हैं. 4 उंगलियां उनकी और भी उठती है. हम लोग राजस्थान को विकास के पथ पर ले जा रहे थे. फिर से डबल इंजन की सरकार ले जाएंगे. राजस्थान की जनता से अनुरोध है कि कांग्रेस वाले जब सत्ता से बाहर जाएंगे तो आपस में लड़ेंगे. तब उन्हें आपस में लड़ने के लिए पूरी फुर्सत मिल जाएगी.