बंगाल में CJP कार्यकर्ता पर हमले के बाद आशुतोष रांका का सामने आया बयान, बोले- पीड़ित परिवार को दिलाएंगे न्याय

न्यूज तक डेस्क

• 02:16 PM • 17 Aug 2026

Ashutosh Ranka News: CJP के वरिष्ठ सदस्य आशुतोष रांका ने 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन के तहत मोदी सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने देश में बंद होते 95 हजार सरकारी स्कूलों का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि बंगाल और अलवर में उनकी टीम पर हमले हुए हैं. जानिए आशुतोष रांका का पूरा बयान.

 CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका का सरकार पर तीखा हमला
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका का सरकार पर तीखा हमला
Google CTA

Ashutosh Ranka CJP Statement on Bengal Violence: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने देश के सरकारी स्कूलों की बदहाली और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा है. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों बच्चे आज भी बेहतर शिक्षा और बुनियादी सहूलियतों के लिए तरस रहे हैं. इस स्थिति को सुधारने के लिए संगठन की ओर से 'स्कूल ठीक करो' देशव्यापी कैंपेन चलाया जा रहा है.

Read more!

आशुतोष रांका ने देश के सरकारी स्कूलों की मौजूदा स्थिति पर आंकड़े रखते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में देश में करीब 95,000 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं. इनमें राजस्थान में 10,000 और उत्तर प्रदेश में करीब 3,000 स्कूलों को बंद कराने की कोशिशें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि देश की 70% आबादी गांवों में रहती है जो पूरी तरह सरकारी शिक्षा पर निर्भर है. ऐसे में स्कूलों का बंद होना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है.

बंगाल और राजस्थान के अलवर में हिंसा का आरोप

आशुतोष रांका ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा के मुद्दे पर बात करने के बजाय उनके कार्यकर्ताओं के साथ हिंसा की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल का दौरा करने गए कार्यकर्ता अब्दुल और उनके परिवार पर हमला किया गया, जिसमें उनके पिता की मौत हो गई. वहीं राजस्थान के अलवर में भी अभियान के दौरान मारपीट और बदसलूकी की घटनाएं सामने आईं. उन्होंने कहा कि हिंसा और धमकियों के बावजूद संगठन पीछे नहीं हटेगा और पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगा.

जनता से स्कूलों का ऑडिट करने की अपील

सीजेपी नेता ने देशवासियों और विशेषकर ग्रामीण जनता से आह्वान किया कि वे अपने-अपने इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करें, वहां की स्थिति का ऑडिट करें और स्थानीय प्रशासन व सरपंचों से स्कूलों की हालत सुधारने का अनुरोध करें. यदि प्रशासन कदम नहीं उठाता है तो शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें. उन्होंने मांग की कि बुनियादी शिक्षा को हर बच्चे का संवैधानिक और मौलिक अधिकार बनाया जाना चाहिए.

राष्ट्रीय गीत और पीएम मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' और राष्ट्रगान के सम्मान पर बात करते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि देश के प्रतीक चिह्नों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि असली देशभक्ति देश के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को ठीक करना है. उन्होंने कहा कि अगर कोचिंग संस्थानों पर निर्भरता खत्म करनी है तो सरकारी स्कूलों के स्तर को मजबूत करना ही एकमात्र रास्ता है.


यह भी पढ़ें: बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की बेरहमी से हत्या, हरकत में आई पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार