लिस्ट जारी होने से पहले कांग्रेस ने दिग्गजों के टिकट काटने के किए थे दावे, जानिए क्या है हकीकत?

Himanshu Sharma

• 05:39 AM • 23 Oct 2023

Congress candidate’s 2nd list: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के लिए कांग्रेस (congress) की दूसरी सूची जारी हो चुकी है. भले ही कांग्रेस ने सर्वे के आधार पर दिग्गजों के टिकट काटने की बात कही थी. लेकिन ये दावे धरे के धरे रह गए. इस दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों में से 16 मंत्री, […]

Rajasthan Election 2023 Congress Candidates First List: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मंथन 17 को, इस डेट को होगी जारी (फाइल
Rajasthan Election 2023 Congress Candidates First List: कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर मंथन 17 को, इस डेट को होगी जारी (फाइल
Google CTA

Congress candidate’s 2nd list: राजस्थान विधानसभा चुनाव (rajasthan election 2023) के लिए कांग्रेस (congress) की दूसरी सूची जारी हो चुकी है. भले ही कांग्रेस ने सर्वे के आधार पर दिग्गजों के टिकट काटने की बात कही थी. लेकिन ये दावे धरे के धरे रह गए. इस दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों में से 16 मंत्री, 14 विधायक और चार पूर्व प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है. वहीं, अब तक पार्टी ने कुल 76 प्रत्याशी घोषित कर दिए है. जबकि 124 सीटों पर नाम का ऐलान होना अभी बाकी है. कांग्रेस की दूसरी सूची में गहलोत के करीबी मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी को पार्टी ने अभी तक टिकट नहीं दिया है.

Read more!

कांग्रेस की दूसरी सूची में 7 टिकट बदले गए हैं. इनमें पांच निर्दलीय विधायकों के टिकट पहले से पक्के माने जा रहे थे. पार्टी ने सोजत विधानसभा और सूरतगढ़ विधानसभा में चेहरे बदले हैं. दूसरी सूची में 16 मंत्रियों को टिकट दिया गया है. अब केवल 8 मंत्री बचे हुए हैं. जिनको टिकट मिलना बाकी है. कांग्रेस ने 14 सिटिंग विधायक को टिकट दिए हैं.

पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में किशनपोल से अमीन कागजी, आदर्श नगर से रफीक खान, सादुलशहर से जगदीश जांगिड़, करणपुर से गुरमीत सिंह और हनुमानगढ़ से विनोद कुमार चौधरी को टिकट दिया है. इसी तरह से सरदारशहर से अनिल कुमार शर्मा, नवलगढ़ से राजकुमार शर्मा, फतेहपुर से हाकम अली, नीमकाथाना से सुरेश मोदी, राजाखेड़ा से रोहित बोहरा, खंडार से अशोक बैरवा, केकड़ी से रघु शर्मा, बाड़मेर से मेवाराम जैन और खेरवाड़ा से दयाराम परमार को टिकट दिया है.

खास बात यह है कि पार्टी ने 5 निर्दलीयों को भी चुनावी मैदान में उतारा है. इसमें बाबूलाल नागर, खुशवीर सिंह और संयम लोढ़ा पहले भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं. लेकिन लगातार दो चुनाव हारने के चलते 2018 में इनका टिकट नहीं दिया गया था. पार्टी ने दूदू से बाबूलाल नगर, बस्ती से लक्ष्मण मीणा, महुआ से ओमप्रकाश हुड़ला, मारवाड़ जंक्शन से खुशवीर सिंह और सिरोही से संजय लोढ़ा को टिकट दिया है.

रामेश्वर डूडी की पत्नी को टिकट

रामगढ़ में सफिया खान की जगह उनके पति जुबेर खान को टिकट दिया गया है. जबकि नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के बीमार होने के चलते पार्टी ने उनकी पत्नी सुशीला डूडी को टिकट मिला है. साथ ही पार्टी ने चार ऐसे टिकट रिपीट किए हैं, जो दो बार हार चुके थे. पुष्कर से नसीम अख्तर, मावली से पुष्कर लाल, डांगी सल्लूबर से रघुवीर सिंह मीणा और घाटोल से पुष्कर लाल को टिकट दिया गया है. साथ ही दो विधानसभा सीट सोजत और सूरतगढ़ से भी सीटों में बदलाव किया गया है.