कांग्रेस नेता का विवादित बयान- मोदी के चेहरे पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी, वो क्या हेमा मालिनी हैं?

Himanshu Sharma

27 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 28 2023 2:53 AM)

Congress leader controversial statement on modi: राजस्थान (Rajasthan news) में चुनावी हलचल में तेज होने लगी है. वहीं, कांग्रेस (congress) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व सीडब्ल्यूसी (CWC) मेंबर मोहन प्रकाश को अलवर और झुंझुनूं जिले की जिम्मेदारी दी गई है. जब कांग्रेसी नेता अलवर पहुंचे को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर […]

NewsTak
Google CTA

Congress leader controversial statement on modi: राजस्थान (Rajasthan news) में चुनावी हलचल में तेज होने लगी है. वहीं, कांग्रेस (congress) के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व सीडब्ल्यूसी (CWC) मेंबर मोहन प्रकाश को अलवर और झुंझुनूं जिले की जिम्मेदारी दी गई है. जब कांग्रेसी नेता अलवर पहुंचे को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी, मोदी क्या हेमा मालिनी है? इस बार राजस्थान में सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं होगा. इस बार का चुनाव यह साबित करेगा कि देश में जम्हूरियत रहेगी या नहीं रहेगी. इंसाफ का राज रहेगा या नहीं रहेगा, इंसानियत का राज रहेगा या नहीं रहेगा, यह लड़ाई इस बार रहेगी.

Read more!

मोहन प्रकाश ने कहा कि पहली बार नए तरीके से टिकटों का वितरण किया जा रहा है. अलवर जिले की 11 विधानसभा सीटों के 11 लिफाफे तैयार किए जाएंगे और इन लिफाफे में प्रत्येक विधानसभा में टिकट मांग रहे उम्मीदवार का फार्म व सभी उम्मीदवारों की सूची रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि वह आप लोगों को ललकार रहे हैं कि महंगाई बढ़ाएंगे, बेरोजगारी बढ़ाएंगे और झूठ का सहारा लेकर चुनाव जीतकर आएंगे. पूरे देश में लूट चल रही है. क्योंकि इस देश में जमाखोर व मुनाफाखोर लोगों लूट की छूट दे दी गई है. मोदी सरकार का मतलब है लूट और झूठ की सरकार.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को 9 साल हो चुके हैं. इस दौरान केवल लव जिहाद, मोब लिंचिंग, बुलडोजर, झूठ और फरेब का काम चल रहा है. यह अधिकार किसने दिया है, अगर कोई जुर्म करता है तो उसकी सजा देने का अधिकार सिर्फ पुलिस को है. लेकिन कुछ लोग मिलकर एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार देते हैं. खुलेआम ट्रेन में घटनाएं होने लगी है तो वहीं बुलंदशहर की घटना का उन्होंने उदाहरण दिया कि पुलिस अधिकारी को मारने वाले आरोपी को बीजेपी के नेता सम्मान देते हैं. जेल से छूटने पर उसका स्वागत करते हैं.

कांग्रेसी नेता के कहा कि मोदी सरकार समाज को हिंसक बना रही है. हिंसा करने वालों का महिमामंडन किया जाता है. उन्होंने कहा कि इस देश का अन्नदाता शहीद हो गया, सड़कों पर प्रदर्शन करता रहा. लेकिन देश के प्रधानमंत्री के पास एक भी शब्द नहीं था. उन्होंने राजीव गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि किसानों ने उनके समय में भी प्रदर्शन किए थे तो मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल किसानों तक पहुंचा और उनकी सभी मांगे पूरी की. आज देश में जो क्रांति चल रही है वह भी कांग्रेस के बदौलत है, राजीव गांधी के समय में आईटी सेक्टर आईटी क्षेत्र को मजबूत करने का काम हुआ.