भीलवाड़ा: गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचे सचिन पायलट, आरोपियों को सजा दिलाने को लेकर कही ये बात

प्रमोद तिवारी

• 02:21 PM • 08 Aug 2023

sachin pilot in bhilwara: राजस्थान (rajasthan news) में भीलवाड़ा (bhilwara news) के कोटडी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसे भट्टी में जला देने के मामले को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (sachin pilot) पीड़िता के घर पहुंचे. पायलट ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी. […]

Sachin Pilot on women's reservation: महिला आरक्षण पर बोले पायलट- लुकाछिपी का खेल और बिल में संसोशन क्यों?
Sachin Pilot on women's reservation: महिला आरक्षण पर बोले पायलट- लुकाछिपी का खेल और बिल में संसोशन क्यों?
Google CTA

sachin pilot in bhilwara: राजस्थान (rajasthan news) में भीलवाड़ा (bhilwara news) के कोटडी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसे भट्टी में जला देने के मामले को लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (sachin pilot) पीड़िता के घर पहुंचे. पायलट ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी.

Read more!

सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस प्रकार की कोई घटना आगे ना हो, इसके लिए सरकार काम कर रही है. अधिकारी लगाने हो या थाने खोलने हो मगर सजा दिलाना बड़ा काम है. कभी आरोपियों को पकड़ लिया जाता है और एफआईआर दर्ज हो जाती है लेकिन फिर आरोपी छूट जाते हैं. सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधि सभी की जिम्मेदारी बनती है कि आने वाले समय में ऐसी घटनाएं ना हो.

सजा देना न्यायपालिका का काम: पायलट
पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि चंद हफ्तों के अंदर चालान पेश होने के साथ-साथ कार्रवाई हो. बच्ची के पिता आरोपियों को फांसी की सजा चाहते हैं लेकिन सजा देना न्यायपालिका का काम है.

‘राहुल गांधी की सभा ऐतिहासिक होगी’
राहुल गांधी की संसद सदस्यता की बहाली के बाद पहली बार राजस्थान के बांसवाड़ा में बुधवार को उनकी रैली होगी. इस पर सचिन पायलट ने कहा कि यह मानहानि का कानून 150 साल पुराना है. इस कानून में अधिकतम सजा का प्रावधान 2 साल का है. 150 साल में कभी किसी व्यक्ति को अधिकतम 2 साल की सजा नहीं हुई है. जब से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राहुल गांधी सदन में गए हैं तब से पार्टी के लोगों में एक नई ऊर्जा आ गई है. राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद ये उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है. पूरे प्रदेश की जनता उनका स्वागत करेगी और ये सभा ऐतिहासिक होगी.

यह भी पढ़ें: सीएम गहलोत ने क्यों कही खुद के जेल जाने की बात, जानें?