Delhi IRS officer daughter case: देश की राजधानी दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया. यहां से अदालत ने आरोपी राहुल मीणा को चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. हालांकि, आरोपी के वकील ने इस रिमांड का विरोध कर रही थी. कोर्ट की कार्यवाही के बाद आरोपी के वकील ने मीडिया से बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने अदालत के अंदर क्या कुछ हुआ कैमरे पर बताया है.
ADVERTISEMENT
कोर्ट में क्या बोला राहुल?
वकील ने बताया कि पुलिस ने राहुल के पास से मोबाइल फोन बरामद करने और अपराध के दौरान इस्तेमाल किए गए पूरे रूट को ट्रेस करने के लिए चार दिन की रिमांड की मांग की है. वकील के मुताबिक, पुलिस यह भी जांच करना चाहती है कि क्या इस वारदात में राहुल के साथ कोई और भी शामिल था.
"मुझसे गलती हो गई..."
सुनवाई के दौरान जब आरोपी से अपराध को लेकर सवाल हुआ तो राहुल ने इसे एक गलती बताया. हालांकि, जब वकील से इस बारे में पूछा गया कि क्या राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है तो उन्होंने इसे प्रिविलेज्ड इंफॉर्मेशन (विशेषाधिकार प्राप्त जानकारी) बताते हुए सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया. वकील ने कहा कि पुलिस के सामने या जज के सामने दिए गए शुरुआती बयान को अंतिम स्टेटमेंट नहीं माना जा सकता.
वकील ने किया रिमांड का विरोध
जब कोर्ट ने आरोपी को चार दिन की रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया तो डिफेंस का तर्क है कि अगर पुलिस को सिर्फ फोन बरामद करना है, तो इसके लिए दो दिन का समय पर्याप्त है. दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि यह एक बेहद संवेदनशील और हाई प्रोफाइल केस है, इसलिए गहन पूछताछ और साक्ष्यों का मिलान करना जरूरी है. पुलिस उन सभी जगहों पर राहुल को ले जाना चाहती है जहां वो वारदात के वक्त गया था. फिलहाल, अदालत ने रिमांड पर फैसला सुरक्षित रखा है. इस केस ने पूरे दिल्ली से लेकर राजस्थान में सनसनी मचा दी है.
ADVERTISEMENT


