Rajasthan: टिकट के लिए भिड़े पूर्व विधायक के पुत्र-पुत्री, भाजपा दफ्तर में भाई को बहन ने चप्पलों से पीटा

Rajasthan Assembly Election 2023: अलवर ग्रामीण विधानसभा (Alwar Gramin Vidhan Sabha) इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसका प्रमुख कारण पूर्व विधायक जयराम जाटव (Jairam Jatav) व उनकी बेटी है. दोनों एक ही विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट मांग रहे हैं. तो पूर्व विधायक की बेटी ने जयपुर में […]

Rajasthan: टिकट के लिए भिड़े पूर्व विधायक के पुत्र-पुत्री, भाजपा दफ्तर में भाई को बहन ने चप्पलों से पीटा
Rajasthan: टिकट के लिए भिड़े पूर्व विधायक के पुत्र-पुत्री, भाजपा दफ्तर में भाई को बहन ने चप्पलों से पीटा

Himanshu Sharma

follow google news

Rajasthan Assembly Election 2023: अलवर ग्रामीण विधानसभा (Alwar Gramin Vidhan Sabha) इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. इसका प्रमुख कारण पूर्व विधायक जयराम जाटव (Jairam Jatav) व उनकी बेटी है. दोनों एक ही विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट मांग रहे हैं. तो पूर्व विधायक की बेटी ने जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर अपने भाई को चप्पल से पीट दिया. पूर्व विधायक की बेटी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Read more!

जयपुर बीजेपी कार्यालय में अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक जयराम जाटव की बेटी मीना जाटव द्वारा अपने भाई को चप्पल से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बीते दिनों अलवर ग्रामीण विधानसभा के नेता टिकट मांगने के लिए जयपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे थे. कई महीनो से पूर्व विधायक जयराम जाटव व उसकी सबसे बड़ी बेटी मीना कुमारी के बीच विवाद चल रहा है.

पिता के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप

कुछ माह पहले दोनों के बीच विवाद सामने आया. मीना जाटव के भाई ने पोस्टर लगा रहे अपने भांजे के साथ मारपीट की. मीना कुमारी अपने पिता के खिलाफ टिकट मांग रही है. इसलिए पूर्व विधायक के बेटे ने मीना कुमारी के बेटे पर कार चढ़ाने का प्रयास किया. पिता जयराम जाटव पर मीना कुमारी ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. बेटी ने कहा कि उसके पिता ने उसकी करोड़ों की जमीन हड़प ली. इन आरोपों के बीच बीते दिनों पहले मीना कुमारी ने एक प्रेस वार्ता करते हुए अपने पिता व भाई से जान का खतरा बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे.

जयपुर में चप्पलों से भाई को पीटा

वहीं मीडिया द्वारा कहा गया की पूर्व विधायक जयराम जाटव का टिकट फाइनल हो गया है. ऐसी सूचनाओं मिल रही है. इस पर ग्रामीण विधानसभा सीट से बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता भाजपा नेताओं से मिलने जयपुर पहुंचे. इसी दौरान मीना कुमारी ने अपने सगे भाई की चप्पल से पिटाई कर दी. वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि इस पूरे विवाद के बीच पूर्व विधायक जयराम जाटव ने अपनी बेटी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. उनका कहना है कि सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है. कोई भी व्यक्ति टिकट मांग सकता है. लेकिन भाजपा कार्यालय के बाहर पूर्व विधायक की बेटी द्वारा अपने भाई को चप्पल से पीटने का यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार इस मामले का वीडियो वायरल हो रहा है.

अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की जनता ने सरकार के कामकाज पर दी अपनी राय !

    follow google news