गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की बढ़ी मुश्किलें, पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनाया फैसला

संजय शर्मा

• 09:08 AM • 18 Apr 2023

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई मामले की सुनवाई एनआईए की विशेष कोर्ट में हुई. एनआईए को सात दिन की रिमांड मिली है. पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर बिश्नोई की रिमांड राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है. इससे पहले जिला जज ने मामले को स्पेशल एनआईए कोर्ट में ट्रांसफर किया था. दरअसल, एनआइए ने बीते […]

NewsTak
Google CTA

Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई मामले की सुनवाई एनआईए की विशेष कोर्ट में हुई. एनआईए को सात दिन की रिमांड मिली है. पटियाला हाउस कोर्ट ने गैंगस्टर बिश्नोई की रिमांड राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है. इससे पहले जिला जज ने मामले को स्पेशल एनआईए कोर्ट में ट्रांसफर किया था.

Read more!

दरअसल, एनआइए ने बीते साल दिसंबर में मामला दर्ज किया था. एफआईआर में बताया गया कि आतंकवादी संगठन अंतरराष्ट्रीय और अंतर-राज्यीय सीमाओं के माध्यम से हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के लिए संगठित अपराध सिंडिकेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. देश के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के लिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स जैसे प्रतिबंधित समूहों के गुर्गों ने एक नेटवर्क बनाए हैं.

ये नेटवर्क देश के खिलाफ विद्रोह के लिए लोगों को भड़का रहे हैं. यही लोग आतंकी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. हालांकि उत्तर भारत में एक्टिव संगठित अपराध सिंडिकेट और मोहाली में आरपीजी हमले से जुड़े मामलों में एनआईए पहले भी बिश्नोई की हिरासत ले चुकी है. इस बार एनआईए बिश्नोई की हिरासत की मांग एक ऐसे मामले में कर रही है, जहां यह जांच हो रही है कि विदेशों में बैठे आतंकवादी भारत में बड़े अपराधियों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Paper Leak मामले में चौंकाने वाला खुलासा, आरपीएससी के अंदर से ही चल रहा था ‘पेपर लीक गैंग’! SOG ने 3 को हिरासत में लिया