मंत्री महेश जोशी के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें! दुष्कर्म मामले में रोहित को सुप्रीम कोर्ट ने दिया नोटिस

संजय शर्मा

• 08:17 AM • 27 Sep 2023

Mahesh joshi’s son rohit joshi in rape case: राजस्थान (rajasthan news) सरकार में मंत्री महेश जोशी (mahesh joshi) के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें बढ़ गई है. दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने 2 हफ्ते का समय दिया है. दरअसल, […]

NewsTak
Google CTA

Mahesh joshi’s son rohit joshi in rape case: राजस्थान (rajasthan news) सरकार में मंत्री महेश जोशी (mahesh joshi) के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें बढ़ गई है. दुष्कर्म के आरोप से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने 2 हफ्ते का समय दिया है. दरअसल, दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की ओर से विशेष अनुमति याचिका दायर की गई थी.

Read more!

अब इस मामले में 2 सप्ताह बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. सुनवाई के दौरान पीड़िता के अधिवक्ता ने कहा कि इस मामले में आरोपी रोहित जोशी को तीस हजारी कोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद पीड़िता और परिजनों पर हमले हुए थे.

पीड़िता का पक्ष है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने रोहित की जमानत रद्द करने की याचिका पर 7 महीने से सुनवाई ही नही की. लिहाजा सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर जमानत रद्द करे. हाईकोर्ट ने बिना कारण पीड़िता की याचिका को आरोपी की याचिका के साथ टैग किया. वहीं, इसी मामले में याचिका पर सुनवाई में फिलहाल इंतजार करना होगा. हाईकोर्ट ने 7 माह बाद जनवरी 2024 में तय की है.