Rajasthan News: 'भजनलाल को केवल हेलीकॉप्टर में घूमने के लिए बिठाया', डोटासरा ने पीएम मोदी और सीएम पर साधा निशाना

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को 'रबर स्टैंप' बताते हुए कहा कि उन्हें केवल हेलीकॉप्टर में घूमने के लिए बिठाया गया है. उन्होंने पीएम मोदी के 2047 के विजन पर सवाल उठाते हुए. अप्रैल से प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया है.

डोटासरा
डोटासरा

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में वार-पलटवार का दौर तेज हो गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोला है. डोटासरा ने महंगाई, बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल के संकट को लेकर सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए.

Read more!

जुमलों की सरकार है मोदी सरकार

डोटासरा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में जो वादे करके सत्ता में आए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ. उन्होंने उज्ज्वला योजना किसानों की आय दोगुनी करने और नोटबंदी जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी जी केवल जुमले देते हैं और झूठ बोलते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री केवल विदेशी दौरों और मेडल पहनने में व्यस्त हैं, जबकि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा प्रहार

डोटासरा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें केवल हेलीकॉप्टर में घूमने के लिए बिठाया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के पास प्रदेश की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है और वे दिल्ली से मिलने वाले निर्देशों पर ही काम कर रहे हैं. डोटासरा ने कहा, "मुख्यमंत्री जी को दिल्ली में डांट पड़ती है कि प्रदेश में गैस की कालाबाजारी हो रही है और महंगाई बढ़ रही है, लेकिन उनके पास इसका कोई इलाज नहीं है."

'2047 की बात, लेकिन आज का क्या?'

प्रधानमंत्री के 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य पर सवाल उठाते हुए डोटासरा ने पूछा कि क्या सब कुछ 2047 में ही दोगे? उन्होंने कहा कि भविष्य के सपने दिखाने से पहले आज के माइलस्टोन तय करने होंगे. पेट्रोल-डीजल के स्टोरेज को लेकर उन्होंने दावा किया कि मनमोहन सिंह सरकार के समय 73 दिन का बैकअप था, जो अब घटकर बहुत कम रह गया है.

1 अप्रैल से कांग्रेस का बड़ा आंदोलन

डोटासरा ने एलान किया कि कांग्रेस पार्टी 1 अप्रैल से प्रदेश भर में ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर कमेटियों का गठन करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रही है और पंचायत राज व नगर निकाय चुनाव नहीं करवा रही है. कांग्रेस कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतरकर जनता के मुद्दों, जैसे पानी, बिजली, महंगाई और अपराध के खिलाफ आंदोलन करेंगे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: छोटू सिंह रावणा की धमकी वाले आरोप पर रविंद्र सिंह भाटी का पलटवार, बोले- 'बिना मतलब

    follow google news