'गहलोत की लुगाई बन गए सचिन पायलट'... हनुमान बेनीवाल का विवादित बयान, गुर्जर समाज और जाटों पर भी कही ये बात

न्यूज तक डेस्क

• 01:45 PM • 24 Sep 2026

राजस्थान के सांसद हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट और अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने पायलट पर निशाना साधा और जाट समाज से एकजुट होने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने गुर्जर समाज और सचिन पायलट के रिश्तों को लेकर भी बयान दिया है.

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत
Google CTA

राजस्थान की राजनीति में अपने तीखे और बेबाक बयानों के लिए मशहूर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है . एक जनसभा को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर हमला बोला . इस दौरान उन्होंने राजनीतिक रिश्तों को लेकर बेहद विवादित टिप्पणी कर दी .

Read more!

पायलट गहलोत की लुगाई बन गए थे

गठबंधन और राजनीतिक प्राथमिकताओं पर बात करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा, "अगर अच्छा दूल्हा मिल जाए तो मैं बाराती भी बन जाऊंगा, लेकिन किसी की दुल्हन नहीं बनूंगा ." इसके आगे उन्होंने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा, "जिस तरह सचिन पायलट अशोक गहलोत की लुगाई बन गए थे... उप मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें मुख्यमंत्री की पत्नी बनाकर रखा गया ." बेनीवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि बाद में भी गहलोत ने उन्हें रगड़कर चटनी बना दिया.

गुर्जर समाज और सोफे वाली टिप्पणी

पायलट और उनके समर्थक समाज पर तंज कसते हुए बेनीवाल ने कहा, "गुर्जरों को सिर्फ पायलट दिखता है, लेकिन पायलट गुर्जरों को अपने घर में सोफे पर भी नहीं बिठाते . वे कहते हैं कि सोफा गंदा हो जाएगा, इसे बाहर निकालिए. इसके बावजूद लोग उन्हीं को वोट देते हैं ." बेनीवाल ने सवाल उठाया कि बड़े नेताओं के राजनीतिक भविष्य का कोई ठिकाना नहीं है, पता नहीं कब किस पार्टी में चले जाएं.

जाट समाज से की खास अपील

अपने समुदाय को एकजुट करने का आह्वान करते हुए आरएलपी चीफ ने कहा, "अगर जाट समाज मुझसे इस तरह प्यार करने लग जाए तो मैं 2028 के चुनाव में राजस्थान की फिज़ा बदल दूंगा ." उन्होंने अपील की कि जैसे गुर्जर समाज को सिर्फ पायलट दिखते हैं, वैसे ही जाट समाज को भी एकजुट होकर सिर्फ 'हनुमान' दिखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: मुंडवा में BJP प्रत्याशी के साथ बड़ा खेला? 10 पार्षद होने के बावजूद नगरपालिका अध्यक्ष