जयपुर के ग्रामीण इलाकों में भारी ओलावृष्टी, सरसों-गेहूं की फसल नष्ट, 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather: मौसम बारिश और ओलावृष्टि ने राजस्थान के किसानों की कमर तोड़ दी है. शनिवार रात जयपुर ग्रामीण और आसपास के इलाकों में हुई भारी ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं.

Heavy hailstorm
Heavy hailstorm

विशाल शर्मा

follow google news

Rajasthan Weather: राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात मौसम ने अचानक पलटी मार दी. तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि ने इलाके में खेतों का हाल बिगाड़ दिया. कटाई के करीब पहुंच चुकी गेहूं और सरसों की फसल कुछ ही मिनटों में जमीन पर बिछ गई. कई जगह ओले इतने बड़े गिरे कि गेहूं की बालियां टूट गईं और सरसों की फलियां झड़ गईं. किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया.

Read more!

किसानों को भारी नुकसान

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को भारी मात्रा हुआ है. किसानों ने बताया कि सरसों की फसल पूरी तरह तैयार थी. वे कटाई की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रात को ओलावृष्टि ने बड़ा नुकसान कर दिया. शुरुआती आकलन में भारी आर्थिक क्षति की बात सामने आ रही है. किसान खेतों में जाकर नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन तस्वीर बेहद चिंताजनक है.

देखिए ओलावृष्टी की तस्वीरें

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बताया जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, इस सिस्टम का असर पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में ज्यादा दिखेगा. विभाग ने 1 फरवरी के लिए 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. कई स्थानों पर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू हैं.

किसानों का कहना है कि पहले से बढ़ती लागत, खाद-बीज के दाम और बाजार में उचित मूल्य न मिलने से वे परेशान थे. अब इस प्राकृतिक मार ने उनकी टेंशन और बढ़ गई है. यदि जल्द सर्वे और राहत नहीं मिली तो आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

    follow google news