Jaipur Foreign Tourist Video: भारत अतिथि देवो भव की परंपरा के लिए जाना जाता है लेकिन कुछ असामाजिक तत्व इस छवि को धूमिल करने में लगे हैं. ताजा मामला राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर से सामने आया है. यहां जलमहल देखने आई एक विदेशी महिला के साथ कुछ युवकों द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए कुछ युवकों की विडियो वायरल हाे रहा है. वीडियो में युवक सेल्फी लेने के बहाने महिला को छूने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, जिससे वह असहज हो जाती है. घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
ADVERTISEMENT
खूबसूरती की तारीफ कर घेरा और की गलत हरकत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियाे में देखा जा सकता है कि जलमहल के पास कुछ युवक विदेशी पर्यटक को देखते ही उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान देखते ही देखते ये लाेग महिला विदेशी पर्यटक को घेर लेते हैं. आरोप है कि इन लड़कों ने पहले महिला की खूबसूरती की तारीफ की और फिर जबरन सेल्फी लेने के लिए उसे घेर लिया. इस बीच एक युवक महिला के गले में हाथ डालकर उसके साथ फोटो क्लिक कर रहा है. वहीं एक अन्य युवक सेल्फी फोटो ले रहा है. इसी आपाधापी में युवकों के द्वारा विदेशी महिला को गलत तरीके से टच किया जा रहा है और उसके साथ बदसलूकी की जा रही है, जिससे महिला काफी असहज नजर आ रही है.
वायरल वीडियो की करेंगे जांच - पुलिस
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर पर्यटाकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं घटना को लेकर पर्यटन थानाधिकारी मंजू कुमारी का कहना है कि वायरल वीडियो जलमहल का है लेकिन इस संबंध में किसी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है और ना ही किसी की तरफ से शिकायत दी है. फिर भी वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच करेंगे. उनका दावा है कि शहर के पर्यटन स्थलों पर पहले से पर्यटन पुलिस मौजूद रहती है और यदि उसी समय भी कोई शिकायत होती तो भी तुरंत एक्शन लेते है.
यह भी पढ़ें: जयपुर में ऑटो चालक मोहम्मद सोहेल ने विदेशी महिला को सिखाई गंदी गालियां, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
ADVERTISEMENT


