EVM की खराबी से बिगड़ा निकाय चुनाव का गणित, इन 10 बूथों पर फिर वोटिंग से बदल सकता है मेयर का पूरा खेल

न्यूज तक डेस्क

• 07:17 PM • 15 Sep 2026

Jaipur Mayor Election Postponed: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों के बाद बड़ा फेरबदल हुआ है. जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका में 21 सितंबर को होने वाले मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं. ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण 10 बूथों पर 16 सितंबर को दोबारा वोट डाले जाएंगे.

जयपुर, जोधपुर और कोटा में टला मेयर चुनाव
जयपुर, जोधपुर और कोटा में टला मेयर चुनाव
Google CTA

Jaipur Jodhpur Kota Mayor Dy Mayor Election Postponed: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद एक बड़ा सियासी मोड़ आ गया है. जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष (मेयर) और उपाध्यक्ष (डिप्टी मेयर) के चुनाव को राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) ने आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है.

Read more!

EVM की तकनीकी खराबी के चलते अटका परिणाम

सोमवार को मतगणना के दौरान जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका के कई बूथों पर ईवीएम (EVM) में तकनीकी दिक्कत आ गई थी. इस वजह से इन निकायों के कुछ वार्डों के नतीजे पूरी तरह घोषित नहीं हो सके. चूंकि पार्षदों का पूरा परिणाम सामने नहीं आया था, इसलिए निकाय प्रमुखों का चुनाव कराना संभव नहीं था.

10 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंग, 17 को मतगणना

परिणामों को स्पष्ट करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 4 निकायों के कुल 10 बूथों पर दोबारा मतदान (Re-polling) कराने का फैसला किया है.

  • रिपोलिंग का समय: 16 सितंबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे.
  • मतगणना की तारीख: 17 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से इन बूथों के वोटों की गिनती होगी.

जानिए कहां-कहां दोबारा डाले जाएंगे वोट?

1. जयपुर नगर निगम (5 बूथ):

  • वार्ड नंबर 9: बूथ संख्या 111
  • वार्ड नंबर 18: बूथ संख्या 235
  • वार्ड नंबर 25: बूथ संख्या 343
  • वार्ड नंबर 34: बूथ संख्या 477 और 484

2. कोटा नगर निगम (3 बूथ):

  • वार्ड नंबर 87: बूथ संख्या 99
  • वार्ड नंबर 44: बूथ संख्या 448
  • वार्ड नंबर 11: बूथ संख्या 576

3. जोधपुर नगर निगम (1 बूथ):

  • वार्ड नंबर 50: बूथ संख्या 338

4. सुकेत नगर पालिका (1 बूथ):

  • वार्ड नंबर 4: बूथ संख्या 5

रिपोलिंग से बदलेगा मेयर पद की कुर्सी का गणित

जयपुर, जोधपुर और कोटा जैसे बड़े नगर निगमों में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है. कई जगह मुकाबला काफी करीबी माना जा रहा है, ऐसे में इन 10 बूथों के वोट काफी निर्णायक साबित हो सकते हैं. 1-2 वार्डों के परिणाम बदलने से निर्दलीय और दलीय समीकरण बिगड़ सकते हैं, जिसका सीधा असर मेयर की कुर्सी पर पड़ेगा.

फिलहाल निर्वाचन आयोग ने नए सिरे से मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. 17 सितंबर को काउंटिंग पूरी होने के बाद ही आयोग नया चुनावी शेड्यूल जारी करेगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: Gen-Z की एंट्री से हिली जहाजपुर की राजनीति, सानिया खानम बनीं जिले की सबसे कम उम्र की पार्षद