Saras milk price hike : आम जनता को महंगाई का झटका, सरस दूध, दही, छाछ और पनीर के दाम भी बढ़े

जयपुर डेयरी (Saras) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. साथ ही सरस दही, छाछ, लस्सी और पनीर के दाम भी बढ़ा दिए हैं. देखें पूरी नई रेट लिस्ट.

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI

बृजेश उपाध्याय

follow google news

जयपुर और प्रदेश के दूसरे शहरों में रहने वाले आम उपभोक्ताओं की जेब पर गुरुवार से महंगाई का एक और बड़ा बोझ बढ़ गया है. जयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (जयपुर डेयरी) ने सरस (Saras) ब्रांड के दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है.

Read more!

इतना ही नहीं, डेयरी ने दूध के साथ-साथ दही, छाछ, लस्सी और पनीर जैसे अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स के दामों में भी भारी इजाफा किया है. नई दरें गुरुवार से ही प्रभावी हो चुकी हैं. 

दूध पहले रेट नया रेट
सरस टोन्ड दूध (नीला) 54 56
स्टैंडर्ड दूध 60 62
सरस गोल्ड दूध 68 70


पनीर 23 रुपए तक हुआ महंगा, दही और छाछ भी 

केवल दूध ही नहीं, बल्कि रसोई के बजट को बिगाड़ने के लिए सरस के सह-उत्पादों (बाय-प्रोडक्ट्स) की कीमतें भी काफी बढ़ा दी गई है. इसके तहत-

  • पनीर: 200 ग्राम पनीर के पैकेट की कीमत में 6 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद यह 74 रुपए से बढ़कर 80 रुपए का हो गया है. वहीं, 1 किलोग्राम का पैकेट अब 362 रुपए की बजाय 385 रुपए (23 रुपए की बढ़ोतरी) में मिलेगा. 
  • दही: 200 ग्राम दही के पैकेट की कीमत 16 रुपए से बढ़ाकर 18 रुपए कर दी गई है. जबकि 400 ग्राम का पैकेट अब 32 रुपए के बजाय 36 रुपए में मिलेगा. 
  • छाछ और लस्सी: सादी छाछ की कीमत में प्रति पैकेट 1 रुपए का इजाफा किया गया है. इसके अलावा, लस्सी और नमकीन छाछ के शौकीनों को अब प्रति पैकेट 2 रुपए अतिरिक्त चुकाने होंगे. 

बजट पर असर

सुबह की चाय से लेकर दोपहर के खाने में शामिल होने वाले दही-छाछ तक, सरस के इस फैसले से जयपुर के लाखों परिवारों का मासिक बजट प्रभावित होना तय है. 

आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका: 14 मई से और महंगा होगा अमूल और मदर डेयरी दूध, जानें नई कीमतें

Maruti Car price hike: मारुति सुजुकी ने सभी कारों पर बढ़ाए दाम, जून 2026 से हो जाएंगी महंगी
 

    follow google news