Jaipur WTP Girl Viral Video: राजस्थान की राजधानी जयपुर के सबसे पॉश और व्यस्त इलाकों में से एक वर्ल्ड ट्रेड पार्क (WTP) के पास हाल ही में एक ऐसी घटना घटी, जिसने सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक हड़कंप मचा दिया. यहां एक युवती ने बीच सड़क पर न सिर्फ हाईवोल्टेज ड्रामा किया बल्कि कपड़े उतारकर राहगीरों और एक कैब ड्राइवर के साथ मारपीट भी की.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ दिन पहले डब्ल्यूटीपी (WTP) के पास एक युवती अचानक असामान्य व्यवहार करने लगी. देखते ही देखते उसने सड़क पर चिल्लाना और गालियां देना शुरू कर दिया. हद तो तब हो गई जब युवती ने अपने सारे कपड़े उतार दिए. इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कैब ड्राइवर और कुछ राहगीरों से भी वह उलझ गई और उनके साथ मारपीट व पत्थरबाजी करने लगी.
मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे लोग
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर भी सामने आई. जब युवती बीच सड़क पर इस हालत में चिल्ला रही थी तो वहां मौजूद भीड़ में से ज्यादातर लोग उसकी मदद करने या उसे संभालने के बजाय अपने मोबाइल से उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने में व्यस्त थे. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
कागजी कार्रवाई और पुलिस जांच में क्या निकला?
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती पर काबू पाया. पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती हिमाचल प्रदेश की रहने वाली एक पर्यटक है और घटना के वक्त वह भारी नशे की हालत में थी.
एहतियात के तौर पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मेडिकल जांच में उसके साथ किसी भी तरह की आपराधिक घटना होने की बात से इनकार किया गया है. अस्पताल के अंदर से भी एक वीडियो सामने आया, जिसमें महिला स्टाफ उसे संभालती दिख रही है. फिलहाल, इलाज के बाद युवती को सुरक्षित उसके परिजनों के पास वापस भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT


