वसीम ने शकीना के साथ मिल युवती के साथ खेला ऐसा खेल, केस जान द केरल स्टोरी की याद आएगी

द केरल स्टोरी की मूवी की तरह अलवर में भी एक मामला सामने आया है. इस मामले की जानकारी मिलने के बावजूद भी दो दिनों तक पुलिस ने पूरे मामले को दबाए रखा.

NewsTak

Himanshu Sharma

follow google news

पिछले साल आई द केरल स्टोरी की मूवी काफी चर्चित रही थी. ये फिल्म केरल की ऐसी तीन महिलाओं की कहानी है, जिनका धर्मांतरण कर दिया गया था. उसके बाद वह इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया यानी आईएसआईएस का हिस्सा बन जाती हैं. "लव जिहाद" पर आधारित इस फिल्म को लेकर बवाल भी खूब मचा था. अलवर में एक ऐसे ही मामले को इस फिल्म की कहानी से जोड़कर देखा जा रहा है. इस मामले की जानकारी मिलने के बावजूद भी दो दिनों तक पुलिस ने पूरे मामले को दबाए रखा. लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की होश उड़ गए. 

Read more!

पुलिस हरकत में आई व मामले में तुरंत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज करते हुए तीन युवाओं को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता हिंदू युवतियों ने मुस्लिम युवतियों पर आरोप लगाया है.

यहां जानिए पूरा मामला

शहर कोतवाली क्षेत्र में किराए पर रहने वाली दो लड़कियों ने इसे लेकर शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि वो अलवर के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं. उनके साथ रहने वाली मुस्लिम लड़कियों ने मुस्लिम युवकों से दोस्ती करने और धर्म परिवर्तन करके निगाह करने का दबाव बना रही है, उनकी बात नहीं मानने पर मुस्लिम युवती धमकी देने लगी. साथ ही मुस्लिम युवा हिंदू लड़कियों का पीछा करने लगे और फोन करके परेशान भी करने लगे. इस मामले का विरोध करने पर मुस्लिम युवतियों ने उनको धमकी भी दी. जिसके बाद परेशान युवती पुलिस के पास पहुंची. 

दो दिनों तक अलवर पुलिस के हिरासत में इन आरोपियों की भनक पुलिस अधिकारियों को भी नहीं पड़ी. परेशान युवतियों ने मीडिया से संपर्क किया. जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान काजल जाटव, सकीना मेव और वसीम शामिल के तौर पर की गई है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि इस मामले में तीनों युवाओं से पूछताछ की जा रही है.

हिंदू संगठन कर रहे है विरोध

यह मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन लगातार इस पूरी घटना का विरोध कर रहे हैं. अलवर का मेवात क्षेत्र पहले से धर्म परिवर्तन, लव जिहाद सहित अन्य घटनाओं के लिए बदनाम है. यहां खुलेआम रामगढ़ सहित आसपास के मेवात क्षेत्र में घटनाएं हो रही है. हिंदू लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती है. मंदिर में तोड़फोड़ होती हैं व हिन्दू युवतियों का धर्म परिवर्तन करने जैसे मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं..

 

    follow google news