जयपुर में बड़ा हादसा: UGC के खिलाफ मशाल जुलूस में झुलसे महिपाल सिंह मकराना, बाल-बाल बची जान, Video आया सामने

जयपुर में UGC के खिलाफ मशाल यात्रा के दौरान राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना हादसे का शिकार हो गए. जलती हुई मशाल गिरने से उनका शरीर झुलस गया. जानें क्या है पूरा मामला.

NewsTak
महिपाल मकराना पर गिरी मशाल.

विशाल शर्मा

follow google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर में यूजीसी (UGC) के नियमों के विरोध में निकाली जा रही मशाल यात्रा के दौरान एक भयानक हादसा हो गया. राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना इस प्रदर्शन के दौरान आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. 

Read more!

कैसे हुआ हादसा? 

प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में जलती हुई मशालें लेकर चल रहे थे. इसी बीच, जुलूस में पीछे चल रहे एक युवक के हाथ से मशाल अचानक फिसल गई और सीधे आगे चल रहे महिपाल सिंह मकराना के ऊपर जा गिरी. जलती हुई मशाल उनके सिर, पीठ और कंधे से टकराई, जिससे उनके शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए. घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थिति को संभाला.  

हौसला अब भी बुलंद 

हादसे में घायल होने के बावजूद महिपाल सिंह मकराना का जोश कम नहीं हुआ है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह इस तरह की घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं. मकराना ने कहा, "यह लड़ाई बच्चों के भविष्य को बचाने की है, और जब तक छात्रों के हितों की रक्षा नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा. 

8 मार्च को दिल्ली में हुंकार 

यूजीसी के खिलाफ यह आंदोलन अब और उग्र होता जा रहा है. मकराना ने आगामी 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली का आह्वान किया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने और 'यूजीसी बैक रोल' के नारे को सफल बनाने की अपील की.  

विधायक की जज संग शादी: मुकेश भाकर और कोमल मीणा की इंटरकास्ट लव मैरिज की धूम, लाडनूं में शुरू हुआ जश्न का महापर्व
 

    follow google news