विधायक की जज संग शादी: मुकेश भाकर और कोमल मीणा की इंटरकास्ट लव मैरिज की धूम, लाडनूं में शुरू हुआ जश्न का महापर्व
लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और आरजेएस जज कोमल मीणा की शादी की तैयारियों ने पकड़ा जोर. इंटरकास्ट लव मैरिज को लेकर पूरे राजस्थान में चर्चा. राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेताओं के आने की उम्मीद. देखें भव्य टेंट, शाही व्यवस्था और परिवार की खुशी का वायरल वीडियो. पूरी खबर यहां पढ़ें.

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों एक शाही शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं. यह शादी किसी आम परिवार की नहीं, बल्कि लाडनूं से युवा विधायक मुकेश भाकर और आरजेएस (RJS) जज कोमल मीणा की है. इंटरकास्ट और प्रेम विवाह होने के कारण इस शादी को लेकर पूरे प्रदेश में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस शादी की तैयारियों के वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहे हैं.
ऐसी है शादी की तैयारियां, भव्य डोम और लाल कालीन
शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लाडनूं में विशाल डोम टेंट लगाए गए हैं. मेहमानों के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है. कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह शादी लाडनूं के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है. तैयारियों का जायजा लेने खुद मुकेश भाकर मौके पर मौजूद रहे. शादी में एक लाख से अधिक मेहमानों के आने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसके लिए खाने-पीने और बैठने की शाही व्यवस्था की गई है.
वीआईपी मेहमानों का लगेगा जमावड़ा
चर्चा है कि इस शादी में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी सहित देश और प्रदेश के कई बड़े राजनेता शिरकत कर सकते हैं. कार्यकर्ताओं के अनुसार, 9 तारीख को होने वाले मुख्य समारोह में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई वीआईपी चेहरे नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें...
भावुक हुई मां: "घर में आ रही है जज बहू"
विधायक मुकेश भाकर की माताजी और परिवार के सदस्य इस शादी को लेकर काफी भावुक और उत्साहित हैं. उनकी माताजी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके बेटे का सपना अब साकार हो रहा है. परिवार में गीत-संगीत का दौर शुरू हो चुका है और 9 तारीख को आरजेएस जज कोमल मीणा विधायक की पत्नी के रूप में घर में कदम रखेंगी. 9 मार्च को ये शादी होने जा रही है.










