Alwar: शख्स ने अपनी ही पत्नी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर की वायरल, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Himanshu Sharma

• 08:46 PM • 18 May 2024

अलवर के रेणी क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

NewsTak
Google CTA

अलवर (alwar crime news) के रेणी क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल (viral) कर दी. लेकिन जब आप इसके पीछे की वजह जानेंगे तो चौंक जाएंगे. हालांकि पति ने जिस फेसबुक आईडी से फोटो वायरल की है, पुलिस ने उसे ब्लॉक करवा दिया है.

Read more!

दरअसल, अपनी पत्नी के साथ की कुछ फोटो पति के पास उसके मोबाइल में थी. पत्नी ने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद मामला वापस लेने का दबाव बनाने के लिए पति ने पत्नी की फोटो वायरल कर दी. घटना के बाद से आरोपी पति फरार है.

 

 

पति का घर छोड़ किराए के मकान में रहती थी महिला

अलवर (alwar) के रैणी थाने में पत्नी ने पति के खिलाफ फ़ेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल करने का मामला दर्ज करवाया है. राजगढ़ थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि महिला का विवाह 21 अप्रैल 2015 को रैणी थाना क्षेत्र के गांव में सम्पन्न हुआ था. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए आए दिन परेशान करने लगे. इस बारे में महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था. इसी बीच महिला ने अपने पति का घर छोड़ दिया और वो दूसरी जगह पर किराए का मकान लेकर रहने लगी. पति व उसके परिजन महिला पर मामला वापस लेने का दबाव बना रहे थे. कई बार पति महिला के घर पहुंचा और सभी परिजनों से मामला वापस लेने के लिए पत्नी से बात करने की बात कही.

पीड़िता ने बताया कि पति ने शादीशुदा जीवन में उसकी कुछ अश्लील फोटो खींच लिए थे और दहेज का मुकदमा दर्ज होने के बाद वो मुकदमे में राजीनामे के लिए दबाव बनाने लगा. कई बार ससुराल वालों ने महिला के पीहर जाकर गाली-गलौच की. वहीं पति ने भी महिला को बदनाम करने की धमकी दे दी. महिला ने जब मामला वापस लेने से मना कर दिया तो पति ने महिला के नाम से फेसबुक पर एक आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी. इस मामले में आरोपी पति से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो वह घर से फरार हो गया.