मानवेंद्र सिंह जसोल के साथ किस महिला का नाम जुड़ा, क्यों मचा इतना बवाल, अंदर की कहानी क्या है?

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह जसोल का उनके परिवार के साथ गहरा विवाद सामने आया है. जोधपुर के पावटा हाउस में उनकी मां और बेटे ने उन्हें घुसने से रोक दिया. चर्चा है कि एक महिला के साथ उनके संबंधों के चलते परिवार ने उनसे नाता तोड़ लिया है.

Manvendra Singh Jasol
Manvendra Singh Jasol

नितेश तिवारी

follow google news

पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय जसवंत सिंह के परिवार में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. जोधपुर स्थित उनके आवास 'पावटा हाउस' से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्होंने राजनीति और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है. जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह जसोल को उनके अपने ही घर में प्रवेश करने से रोक दिया गया है.

Read more!

घर के बाहर घंटों खड़े रहे मानवेंद्र

हाल ही में मानवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ अपने घर पावटा हाउस पहुंचे थे. जैसे ही उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की, उनकी 90 वर्षीय मां शीतल कंवर और उनके बेटे हमीर सिंह बाहर आए और मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया. बेटे हमीर सिंह ने अपने पिता को उंगली दिखाते हुए वहां से चले जाने को कहा, वहीं बुजुर्ग मां का गुस्सा भी सातवें आसमान पर था. मानवेंद्र सिंह बार-बार गुहार लगाते रहे कि उन्हें केवल अपना सामान और कपड़े लेने के लिए अंदर आने दिया जाए, लेकिन परिवार का दिल नहीं पसीजा. अंत में उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा.

क्यों आई रिश्तों में इतनी कड़वाहट?

चर्चाओं के अनुसार, इस पूरे विवाद की जड़ में एक रहस्यमयी महिला का नाम सामने आ रहा है. कहा जा रहा है कि मानवेंद्र सिंह के किसी महिला के साथ संबंधों को लेकर परिवार बेहद नाराज है. नाराजगी इस कदर बढ़ गई है कि पावटा हाउस के बाहर लगी मानवेंद्र सिंह की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी गई है. परिवार अब उनसे किसी भी तरह का रिश्ता रखने को तैयार नहीं दिख रहा है.

कौन है वो रहस्यमयी महिला?

पारिवारिक विवाद के बावजूद मानवेंद्र सिंह सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय हैं, लेकिन वहां भी उनके साथ एक महिला को लगातार देखा जा रहा है. चाहे कार में सफर करना हो या पैदल चलना, वह महिला हर जगह उनके साथ नजर आती है. हालांकि अभी तक उस महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है, लेकिन इस साथ ने चर्चाओं के बाजार को गर्म कर दिया है. जसवंत सिंह जैसे कद्दावर नेता के परिवार में मचे इस घमासान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

    follow google news