मानवेंद्र सिंह पर भारी पड़ीं मां! जसवंत सिंह की विरासत के लिए अपने ही बेटे के खिलाफ 'जंग' का ऐलान, जानें कौन हैं शीतल कंवर

पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह की पत्नी शीतल कंवर ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी करने वाले अपने बेटे मानवेंद्र सिंह को पुश्तैनी घर में घुसने से रोककर कड़ा स्टैंड लिया है. 90 वर्षीय शीतल कंवर का बेटे को दहलीज से वापस लौटाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे परिवार की विरासत और परंपरा को बचाने की एक बड़ी जंग के रूप में देखा जा रहा है.

शीतल कंवर
शीतल कंवर

कीर्ति राजोरा

follow google news

Charchit Chehra: हाल ही में जोधपुर स्थित जसवंत सिंह के पुश्तैनी घर के बाहर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. मानवेंद्र सिंह अपनी कथित नई पत्नी के साथ घर पहुंचे थे लेकिन दरवाजे पर उनकी 90 वर्षीय मां शीतल कंवर पहरा दे रही थीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शीतल कंवर का रौब साफ दिख रहा है. उन्होंने दोटूक शब्दों में बेटे से कहा, "निकलो यहां से! जब तक मैं जिंदा हूं, तुम्हें इस घर में कदम नहीं रखने दूंगी."

Read more!

मानवेंद्र सिंह बार-बार गुहार लगाते रहे साथ में पुलिस भी थी, लेकिन मां के अडिग फैसले के आगे उन्हें हार माननी पड़ी और वापस लौटना पड़ा.

60 की उम्र में दूसरी शादी और 'परंपरा' का टकराव

मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह का साल 2024 में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था. बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद मानवेंद्र की नजदीकियां नीरजा चारण से बढ़ीं जो जोधपुर के एक कार शोरूम में काम करती थीं. 

विवाद के मुख्य कारण क्या है 

मानवेंद्र के बेटे हमीर सिंह, उनकी बेटी और भाई, कोई भी इस शादी के पक्ष में नहीं है. हमीर सिंह ने तो बाकायदा एक नोटिस जारी कर साफ कर दिया कि परिवार इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करता.

नीरजा चारण समाज से आती हैं और राजपूत समाज में चारण महिलाओं को बहन-बेटी के समान पूजनीय माना जाता है. ऐसे में इस विवाह को परंपरा के विरुद्ध देखा जा रहा है.

पर्दे के पीछे की 'आयरन लेडी'

भले ही शीतल कंवर कभी सक्रिय राजनीति में नहीं रहीं लेकिन उनका प्रभाव दिल्ली के सत्ता गलियारों तक माना जाता है. उनके बारे में कुछ दिलचस्प किस्से आज भी मशहूर हैं:

एक दौर में जसवंत सिंह ही वसुंधरा राजे को राजनीति में लाए थे लेकिन बाद में रिश्तों में खटास आ गई. जब जसवंत सिंह पर केस हुआ तो उन्होंने तो माफ कर दिया, लेकिन शीतल कंवर ने नहीं. उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ कोर्ट के जरिए केस दर्ज कराया था. यह उनकी निडरता का सबसे बड़ा प्रमाण माना जाता है.

वहीं आज जब उन्हें लगा कि उनके परिवार की मान-मर्यादा और विरासत पर आंच आ रही है तो उन्होंने उम्र के इस 
पड़ाव पर भी 'फ्रंट फुट' पर आकर कमान संभाल ली है. 

नीरजा चारण और वो '3 मंथ्स' वाला पोस्ट

नीरजा और मानवेंद्र की तस्वीरें तब वायरल हुईं जब नीरजा के जन्मदिन की पार्टी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की गई. गले में वरमाला और Happy 3 months guys के कैप्शन ने इस रिश्ते पर मुहर लगा दी. नीरजा के सोशल मीडिया प्रोफाइल भी अब इसी ओर इशारा कर रहे हैं, जिससे परिवार और समाज में नाराजगी और बढ़ गई है.

राजस्थान की इस 'रॉयल लड़ाई' ने यह साबित कर दिया है कि विरासत सिर्फ संपत्ति की नहीं, बल्कि उसूलों की भी होती है. एक तरफ व्यक्तिगत आजादी का तर्क है तो दूसरी तरफ 90 साल की एक मां की जिद, जो अपने परिवार के नाम पर कोई समझौता नहीं करना चाहती.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: 60 की उम्र में इश्क फिर शादी? मानवेंद्र सिंह जसोल की 'लव स्टोरी' ने राजस्थान की राजनीति में

    follow google news