Rajasthan: 60 की उम्र में इश्क फिर शादी? मानवेंद्र सिंह जसोल की 'लव स्टोरी' ने राजस्थान की राजनीति में मचाया तूफान!
पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल और नीरजा चारण के कथित रिश्ते ने राजस्थान के प्रतिष्ठित जसोल परिवार में दरार पैदा कर दी है, जहां 90 वर्षीय मां ने उन्हें घर की दहलीज पर ही रोक दिया. परिवार और बेटे ने इस रिश्ते को सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए आधिकारिक तौर पर असहमति जताई है, जिससे यह निजी मामला अब एक बड़े सामाजिक-राजनीतिक विवाद में बदल गया है.
ADVERTISEMENT

मानवेंद्र सिंह जसोल
Charchit Chehra: राजस्थान की सियासत के दिग्गज घराने में इन दिनों एक ऐसी 'प्रेम कहानी' की चर्चा है, जिसने सियासी गलियारों से लेकर समाज की दहलीज तक हलचल मचा दी है. यह कहानी है पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह जसोल के बेटे और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल की. 60 साल की उम्र में मानवेंद्र सिंह का नाम नीरजा सिंह चारण के साथ जुड़ने से उनके निजी जीवन में जो तूफान आया है, उसने परिवार और परंपराओं को आमने-सामने खड़ा कर दिया है.