नागौर में कबूतर ने मचाया हड़कंप: कारीगर के सामने से 1 लाख रुपए की सोने की चेन चोंच में दबाकर हो गया 'फुर्र', देखते रह गए लोग

Nagaur Pigeon Gold Chain Theft: राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना में एक अनोखी चोरी हुई है. यहां एक कबूतर जौहरी की दुकान से 7 ग्राम सोने की चेन लेकर उड़ गया. जानें कैसे कारीगर की आंखों के सामने 1 लाख रुपये हवा में गायब हो गए.

NewsTak
ज्वैलरी के कारखाने से सोने की चेन ले उड़ा कबूतर. कबूतर के चोंच में चेन: प्रतीकात्मक फोटो

Kesh Ram

follow google news

राजस्थान के नागौर जिले से एक अजीबो गरीब मामला देखने में आया. जिले के सराफा बाजार में उस वक्त बड़ी हलचल मच गई जब एक कबूतर सोने की चेन लेकर फुर्र हो गया. 1 लाख की चेन अपनी आंखों के सामने जाते देख कारीगर की सांसें हलक में अटक गईं. उसने शोर मचाया और मौके पर भीड़ लग गई. अब ये खबर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. 

Read more!

क्या है पूरा मामला? 

सराफा बाजार की घटना यह पूरी घटना नागौर जिले के डेगाना कस्बे के रामेश्वर प्लाजा की है. यहां गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कबूतर करीब 7 ग्राम सोने की चेन अपनी चोंच में दबाकर उड़ गया. 

कारीगर की आंखों के सामने कबूतर ने डाला डाका

दुकान के ऊपर बने कारखाने में बंगाल का रहने वाला कारीगर सामीन सोने की चेन बनाने का काम कर रहा था. दोपहर करीब 12:00 बजे जैसे ही चेन तैयार हुई, कारीगर ने उसे कुछ पलों के लिए खुली जगह पर रखा. तभी अचानक एक कबूतर वहां आया और पलक झपकते ही 7 ग्राम की सोने की चेन लेकर उड़ान भर ली. 

कारीगर सामीन ने आपबीती सुनाते हुए कहा, ''मैं दूसरा काम करने के लिए तार रख रहा था, तभी कबूतर आया और चेन लेकर चला गया. मुझे विश्वास ही नहीं हुआ, मैं उसे ढूंढता रहा लेकिन वह चोंच में चेन दबाकर दूर निकल गया.'' 

बाजार में चर्चा का विषय बनी ये घटना

इस घटना की खबर फैलते ही सराफा बाजार में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर कबूतर को सोने की चेन में क्या दिलचस्पी थी. दुकानदारों और कारीगरों ने आसपास कबूतर को बहुत तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला.

अब पूरे बाजार में इसी बात की चर्चा है कि 'चोर' तो बहुत देखे थे, लेकिन ये 'उड़ने वाला चोर' सबको मात दे गया. लोग अब मजाक में कहने लगे कि जिसे भी वो गिरी हुई चेन मिलेगी, उसका तो 'सोना ही सोना' होने वाला है. 

कुछ ही घंटे में मिल गई चेन

इधर कबूतर उड़ा तो उसके पीछे व्यापारियों ने दौड़ लगा दी. वो कभी इस छत पर तो कभी उस छत पर जाता देखा गया. जब लोगों की आंखें कबूतर से मिली और वो उसकी तरफ लपके तो कबूतर ने चेन कारखाने के कुछ ही दूरी पर एक छत पर छोड़ दी और उड़ गया. चेन पाकर कारीगर की जान में जान आई. 

ध्यान देने वाली बात है कि एक तरफ सोने के भाव में आग लगी है और दूसरी तरफ 7 ग्राम यानी करीब एक लाख की चेन कबूतर ले उड़े तो भला कुछ हजार रुपए महीने पाने वाले कारीगर की हालत क्या होगी. अब चेन मिल चुका है पर कबूतर को लेकर लोग तरह-तरह की बातें बना रहे हैं पर सच्चाई ये है कि कबूतर को क्या पता कि जिस चमकती चीज को वो अपनी चोंच में दबाकर उड़ा वो 1 लाख रुपए की है. वो उसे चमकता तिनका समझा होगा. 

उदयपुर में रोते हुए पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया अंतिम संस्कार, शोक पत्रिका छपवाकर किया मृत्युभोज
 

    follow google news