उदयपुर में रोते हुए पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया अंतिम संस्कार, शोक पत्रिका छपवाकर किया मृत्युभोज

राजस्थान के उदयपुर में एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को समाज के सामने मृत घोषित कर दिया. प्रेमी के साथ भागकर शादी करने पर पिता ने शोक संदेश छपवाया और मृत्यु भोज का आयोजन किया. जानें समाज की इस कड़वी सच्चाई की पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

NewsTak
पिता ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार.
Google CTA

राजस्थान के उदयपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक पिता ने जिंदा बेटी का न केवल रोते हुए न केवल अंतिम संस्कार कर दिया बल्कि शोक पत्रिका भी छपवाई और मृत्युभोज भी किया. इस घटना ने मानवीय संवेदना को झकझोर दिया है. सामाजिक कट्‌टरता के आगे बेबस पिता ये सब करने पर मजबूर हुआ.