किसान घीसाराम ने जो गेहूं मांगू खान को बेचा उसमें निकले डेढ़ लाख के गहने, फिर जो हुआ वो जीत लेगा आपका दिल

राजस्थान के पाली जिले में एक अनाज व्यापारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है. खैरवा गांव के व्यापारी मांगू खान ने किसान के बेचे गए गेहूं के कट्टों में निकले 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने किसान को वापस लौटाकर सभी का दिल जीत लिया है.

NewsTak
अपने गहने पाकर किसान की खुशी का ठिकाना न रहा.

भारत भूषण जोशी

follow google news

Pali news : राजस्थान के पाली जिले से ईमानदारी की एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है. यहां के खैरवा गांव में एक अनाज व्यापारी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए किसान के 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने उसे वापस लौटा दिए. गहने मिलने के बाद किसान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अब इस मामले की इलाके में हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग व्यापारी की तारीफ कर रहे हैं. आखिर क्या है ये पूरा मामला और कैसे लाखों रुपये के जेवरात व्यापारी तक पहुंचे, चलिए जानते हैं इस खबर में...

Read more!

पहले जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह पूरा मामला खैरवा गांव का है. जानकारी के अनुसार, किसान घीसाराम घांची की पत्नी ने चोरी के डर से अपने सोने-चांदी के गहने एक टिफिन में रखे और फिर इन्हें गेहूं के कट्टे में रखकर छिपा दिया. इसके बाद महिला बेफिक्र हो गई. इस बीच एक दिन किसान ने अनजाने में गहने वाले गेहूं के कट्टे सहित एक अन्य कट्टा गांव के ही एक मांगू खान नाम के अनाज व्यापारी को बेच दिया था. पति इस बात से अनजान था कि इन्हीं में से एक कट्टे में उसकी पत्नी ने कट्टे के अंदर लाखों के गहने छुपाकर रखे हुए हैं.

गहने मिलने पर व्यापारी ने दिखाया बड़ा दिल

दरअसल, व्यापारी मांगू खान ने करीब 15 दिन पहले किसान से 50-50 किलो के दो गेहूं के कट्टे खरीदे थे. जब व्यापारी ने कट्टों को खोला तो उसमें से एक कट्टे में एक टिफिन मिला. टिफिन का काफी भारी था. ऐसे में मांगू ने उसे खोलकर देखा तो वो हैरान रह गया. उसे टिफिन में कीमती गहने मिले. ऐसे में मांगू खान ने बिना किसी लालच के तुरंत किसान घीसाराम को अपनी दुकान पर बुलाया. यहां उसने पूरी ईमानदारी के साथ उन्हें उनके गहने सौंप दिए. अपने गहने वापस पाकर किसान की आंखें नम हो गई और उसके आंखाें से खुशी के आंसू छलक आए.

गांव में हो रही सराहना

यह बात जैसे ही पूरे गांव में फैली लोगों ने मांगू खान की जमकर सराहना हाेने लगी. लाेगों कहने लगे की आज के दौर में जब लोग छोटी चीजों के लिए लालच कर जाते हैं वहां मांगू खान ने लाख रुपये के गहने बिना किसी हिचकिचाहट के वापस देकर एक बड़ी मिसाल कायम की है. 

यह भी पढ़ें: सचिन पायलट को राजस्थान की कमान क्यों नहीं मिली? सलमान खुर्शीद ने बता दिया 2023 की हार का असली कारण

    follow google news