सचिन पायलट को राजस्थान की कमान क्यों नहीं मिली? सलमान खुर्शीद ने बता दिया 2023 की हार का असली कारण

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने खुलासा किया कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच दरार राजस्थान चुनाव में हार की मुख्य वजह बनी. news Tak के विशेष कार्यक्रम 'मंच' में पायलट के भविष्य और कांग्रेस की नई रणनीति पर क्या बोले खुर्शीद, जानें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
न्यूज तक के कार्यक्रम मंच पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने किए कई खुलासे!
google news

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खींचतान किसी से छिपी नहीं है. अब कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी है. न्यूज Tak के खास कार्यक्रम मंच के दौरान खुर्शीद ने स्वीकार किया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की हार की एक बड़ी वजह पार्टी के भीतर की दरार थी.