पाली में निकाय चुनाव की सरगर्मी, घूंघट के पीछे से उतरीं महिला प्रत्याशी, लेकिन न वोटर संख्या पता, न वार्ड की सीमा!

न्यूज तक डेस्क

• 01:11 PM • 04 Sep 2026

पाली निकाय चुनाव में महिला प्रत्याशी घूंघट और पारिवारिक परंपराओं को बनाए रखते हुए चुनावी मैदान में उतरी हैं. आरक्षण के बावजूद कई प्रत्याशियों को अपने वार्ड की सीमा और मतदाताओं की बेसिक जानकारी तक नहीं है.

पाली में निकाय चुनाव
पाली में निकाय चुनाव
Google CTA

राजस्थान के पाली में निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही चुनावी माहौल गर्मा गया है. पार्षद से लेकर महापौर (Mayor) पद के दावेदारों ने अपना पर्चा भरना शुरू कर दिया है. महिला आरक्षण के चलते इस बार बड़ी संख्या में महिलाएं चुनावी रण में उतरी हैं, लेकिन धरातल पर जब Rajasthan Tak की टीम ने इन महिला उम्मीदवारों से बातचीत की, तो कई चौंकाने वाली और दिलचस्प तस्वीरें सामने आईं. 

Read more!

न वार्ड की सीमा पता, न मतदाताओं की संख्या

रिपोर्टर जब वार्डों में नामांकन करने पहुंचीं महिला प्रत्याशियों से मुखातिब हुए, तो ज्यादातर प्रत्याशी बुनियादी सवालों के जवाब देने में भी असहज नजर आईं.

एक उम्मीदवार से जब उनके वार्ड की सीमाएं और कुल मतदाताओं की संख्या पूछी गई, तो उन्होंने साफ कहा- "मुझे नहीं पता, मेरे भाई ने मुझे चुनाव में खड़ा किया है." जब पूछा गया कि मेयर बनने के बाद फैसले कौन लेगा, तो उनका जवाब था- "वह तो समय बताएगा, फिलहाल भाई ही काम संभालेंगे." 

कुछ ऐसा ही हाल अन्य प्रत्याशियों का भी दिखा, जिन्हें अपने वार्ड की समस्याओं और उनके हल को लेकर कोई स्पष्ट रोडमैप मालूम नहीं था. 

घूंघट परंपरा है, बाधा नहीं

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान कई महिला प्रत्याशी घूंघट में पर्चा दाखिल करने पहुंचीं. जब उनसे पूछा गया कि क्या घूंघट में रहकर वे जनता की समस्याओं का समाधान कर पाएंगी, तो बीए (BA) और बीएड (B.Ed) पास पढ़ी-लिखी प्रत्याशियों का तर्क अलग ही था. बीए/बीएड पास प्रत्याशी जानवी कुमारी और अन्य महिला उम्मीदवारों का कहना था कि घूंघट भारतीय संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है. प्रत्याशियों का दावा है कि घूंघट में रहकर भी वे जनता से रूबरू हो सकती हैं और वार्ड की साफ-सफाई, पानी व सीवरेज जैसी समस्याओं का मजबूती से समाधान निकाल सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: राजस्थान: बाड़मेर में ADM ऑफिस के बाहर BJP और RLP कार्यकर्ताओं में जोरदार भिड़ंत, इस मुद्दे पर हो गया