अलवर में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने से पहले मचा हड़कंप! देर रात तक बीजेपी नेताओं में चलती रही सुगबुगाहट 

22 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 22 2023 3:16 AM)

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन (BJP Parivartan Sankalp Yatra) अब अंतिम दौर में हैं. 2 सितंबर से शुरू हुई यात्रा अलग-अलग विधानसभाओं से होती हुई आगे बढ़ रही है. यह यात्रा 25 सितंबर को पूरी हो जाएगी. वहीं भाजपा की एक परिवर्तन यात्रा अलवर (BJP Parivartan Sankalp Yatra in Alwar) जिले में पहुंच […]

अलवर में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने से पहले मचा हड़कंप! देर रात तक बीजेपी नेताओं में चलती रही
अलवर में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने से पहले मचा हड़कंप! देर रात तक बीजेपी नेताओं में चलती रही
Google CTA

Rajasthan News: राजस्थान में भाजपा की परिवर्तन (BJP Parivartan Sankalp Yatra) अब अंतिम दौर में हैं. 2 सितंबर से शुरू हुई यात्रा अलग-अलग विधानसभाओं से होती हुई आगे बढ़ रही है. यह यात्रा 25 सितंबर को पूरी हो जाएगी. वहीं भाजपा की एक परिवर्तन यात्रा अलवर (BJP Parivartan Sankalp Yatra in Alwar) जिले में पहुंच चुकी है. शहर में गुरुवार रात को यात्रा पहुंची. उससे पहले ही दिन के समय शहर में सदस्यता अभियान के होर्डिग पर नेताओं के चेहरे पर काली स्याही पोतने का मामला सामने आया. इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा में हड़कंप मच गया. तुरंत होर्डिंग को हटाए गए. इस घटना को लेकर भाजपा के नेताओं ने आपत्ति जताई है. हालांकि भाजपा के नेता अभी परिवर्तन यात्रा में जुटे हुए हैं. शहर में दो जगह लगे होर्डिंग्स पर काली स्याही पोती गई. हालांकि जानकारी सामने आने के बाद तुरंत होर्डिंग्स हटा दिए गए.

Read more!

अलवर के भाजपा नेताओं की ओर से जगह-जगह होर्डिंग व पोस्टर लगाए गए हैं. इसी दौरान भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर होर्डिंग लगाया गया था. गुरुवार रात को भाजपा की परिवर्तन यात्रा अलवर शहर में पहुंची. उससे पहले ही गुरुवार दिन के समय शहर में दो जगह पर भाजपा नेताओं की ओर से लगवाए गए होर्डिंग पर काली स्याही पोत दी गई.

शहर में दो जगह हुई घटना

दोनों जगह पर हुई घटना की जानकारी भाजपा के नेताओं को मिली. इसके बाद भाजपा नेताओं द्वारा तुरंत होर्डिंग्स को हटाया गया. भाजपा के नेताओं ने इस घटना को लेकर अपनी आपत्ति जताई है. लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता अभी परिवर्तन यात्रा में व्यस्त हैं. तो वहीं दूसरी तरफ यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

अभी नहीं लिया कोई एक्शन

पार्टी की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया गया है. अलवर में चुनाव सरगर्मी के बीच आए दिन नए मामले सामने आ रहे हैं. भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान मंच पर हुए अश्लील डांस के बाद इस घटना की चर्चा पार्टी के आला अधिकारियों तक पहुंच चुकी है.

25 सितंबर को जयपुर में होगा यात्रा का समापन

चुनावी साल में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को घेरने के लिए बीजेपी की परिवर्तन यात्रा प्रदेश के कई हिस्सों से गुजरती हुई अब पूरी होने वाली है. बीजेपी की यह यात्रा जयपुर, अलवर, कोटा और जोधपुर में समाप्त होगी. 2 से 5 सितंबर के बीच चार चरणों में शुरू हुई यात्रा का समापन 19 से 22 सितंबर के बीच होगा. चारों यात्राओं का एक मुख्य कार्यक्रम 25 सितंबर को जयपुर में होगा. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा भी होगी. इस सभा को लेकर पार्टी ने लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य लिया है.

2 सितंबर को शुरू हुई थी यात्रा

गौरतलब है कि पहली यात्रा 2 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सवाई माधोपुर में त्रिनेत्र मंदिर से शुरू की थी. दूसरी यात्रा 3 सितंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आदिवासी बाहुल्य बेणेश्वर धाम (डूंगरपुर) से शुरू की थी. जिसके बाद तीसरी यात्रा को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर के रामदेवरा और चौथी यात्रा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हनुमानगढ़ जिले के गोगामेड़ी मंदिर से यात्रा को हरी झंडी दिखाई.