शादी से किया इनकार तो कार से कुचलकर मार डाला! फलौदी में युवती की हत्या को हादसा बनाने की कोशिश

Rajasthan Crime News: राजस्थान के फलौदी जिले में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी से इनकार करने पर आरोपी ने कार से कुचलकर हत्या कर दी और उसे हादसा दिखाने की कोशिश की. जानें केलनसर गांव की इस घटना की पूरी कहानी, पुलिस जांच और आरोपी की तलाश से जुड़ी ताजा अपडेट.

Phalodi crime news
फलोदी में युवती की हत्या

अशोक शर्मा

follow google news

राजस्थान के फलौदी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक युवती को अपनी पसंद से शादी करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी. सगाई हो चुकी संतोष को क्या पता था कि जिस रास्ते पर वह कन्या भोज के लिए जा रही है, वहीं उसका काल इंतजार कर रहा है. एक तरफा प्यार में अंधे युवक ने उसे जबरन कार में डाला और जब बात नहीं बनी तो एक खौफनाक साजिश के तहत उसकी जान ले ली. पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने और फरार आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने की कवायद में जुटी है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

घटना फलौदी जिले के केलनसर गांव की है. मृतका संतोष देवी के परिजनों के मुताबिक, संतोष दो दिन पहले अपने घर से कन्या भोज में शामिल होने के लिए निकली थी. रास्ते में शिव नाम के युवक ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बिठाया और अपहरण कर लिया.

शादी का दबाव और खौफनाक अंत

आरोपी शिव, संतोष पर अपनी सगाई तोड़कर उससे शादी करने का दबाव बना रहा था. संतोष की सगाई पहले ही कहीं और हो चुकी थी और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी. जब संतोष ने शिव के प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर कार को उसी तरफ से बिजली के पोल से टकरा दिया जिस तरफ संतोष बैठी हुई थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष की मौके पर ही मौत हो गई.

एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश

हत्या को हादसा दिखाने के लिए आरोपी शिव खुद ही घायल संतोष को आऊ (Aau) अस्पताल लेकर गया. लेकिन जैसे ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, आरोपी वहां से फरार हो गया. चाकू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए फलौदी मोर्चरी भेजा.

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था. भाई ने कहा, 'वह शादी का दबाव बना रहा था, संतोष ने मना किया तो उसने उसे मार देने की धमकी दी थी. वह गाड़ी में बैठाकर ले गया और गाड़ी पलटाकर उसे खत्म कर दिया.' परिजनों ने पुलिस से आरोपी शिव की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है.

पुलिस कर रही है तलाश

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी शिव फरार है और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: उदयपुर में रोते हुए पिता ने जिंदा बेटी का कर दिया अंतिम संस्कार, शोक पत्रिका छपवाकर किया मृत्युभोज

    follow google news