भीलवाड़ाः मालासेरी डूंगरी में पीएम मोदी ने दान किए थे 21 रुपए! 9 महीने बाद खुला लिफाफा

प्रमोद तिवारी

• 03:23 PM • 25 Sep 2023

PM Modi’s donation in Malaseri Dungri: गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण की मालासेरी डूंगरी (Bhilwara) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) का दान पत्र में डाला लिफाफा चर्चा में है. यह लिफाफा उन्होंने 1111 प्राकट्य दिवस 28 जनवरी को मोदी दर्शन करने आए थे. उसी दिन मंदिर के दान पत्र में लिफाफा डाला […]

NewsTak
Google CTA

PM Modi’s donation in Malaseri Dungri: गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण की मालासेरी डूंगरी (Bhilwara) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) का दान पत्र में डाला लिफाफा चर्चा में है. यह लिफाफा उन्होंने 1111 प्राकट्य दिवस 28 जनवरी को मोदी दर्शन करने आए थे. उसी दिन मंदिर के दान पत्र में लिफाफा डाला था. जिसके 9 महीने बाद 25 सितंबर को यह लिफाफा खोला गया. जिसको लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता थी.

Read more!

मालासेरी डूंगरी के पुजारी हेमराज पोसवाल ने मीडिया के सामने लिफाफा खोलते हुए बताया कि इस लिफाफे में 21 रूपए निकले. हेमराज पोसवाल ने यह कहा कि वीडियो में जो सफेद लिफाफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला, उसी से अंदाज लगाया जा रहा है कि उसमें 21 रूपए निकले हैं. इस दान पत्र में दो अन्य लिफाफे में भी निकले हैं. जिनमें एक में 101 और दूसरे में 2100 रूपए निकले.

दान पात्र में डाले मोदी के लिफाफे को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान बीज निगम अध्यक्ष धीरज गुर्जर ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि याद है ना प्रधानमंत्री मोदीजी, जब आपका देव दरबार के 1111वें प्राकट्य दिवस पर देव धाम भीलवाडा-आसींद मालासेरी डूंगरी दर्शन का कार्यक्रम था. उस मौके पर तो आपने कुछ दिया नहीं. लेकिन हजारों की संख्या में उपस्थित गुर्जर समाज के भाइयों से आपने और भाजपा ने वादा किया कि मैंने गुर्जर समाज को जो भी दिया है, वह मंदिर की दान-पेटी में डाल दिया है.

धीरज गुर्जर ने कसा तंज

धीरज गुर्जर ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आज दान-पेटी खुलने पर खोले गए लिफाफे से जो 21 रुपए निकले हैं, वो गुर्जर समाज और देश के सामने आ गए हैं. धीरज गुर्जर ने कहा कि क्या यही आपका विकास है? क्या यही आपका गुर्जर समाज को तोहफा है? देश के प्रधानमंत्री का किसी समाज को सपना दिखा कर छलना अच्छी बात नहीं है.