IRS Officer Daughter Murder Case: IRS अधिकारी की बेटी के कत्ल का सच, राहुल मीणा ने किस बात का लिया बदला...दोस्तों ने बताई अलग कहानी?

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल के चौंकाने वाले राज आए सामने. नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए की हत्या. अलवर में पड़ोसी महिला से दुष्कर्म का भी है आरोप. दिल्ली और अलवर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पिता समेत 6 हिरासत में. पढ़ें पूरी क्राइम रिपोर्ट.

NewsTak
आरोपी के दोस्तों ने खोले कई राज.

हिमांशु शर्मा

follow google news

दिल्ली में एक आईआरएस (IRS) अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरोपी राहुल, जिसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया वह अधिकारी के घर पर केवल बदला लेने की नीयत से पहुंचा था. पुलिस जांच में सामने आया है कि राहुल को अधिकारी ने चोरी और गलत व्यवहार के कारण नौकरी से निकाल दिया था, जिसे उसने अपनी बेइज्जती मान लिया और खून का खेल खेल डाला. 

Read more!

पिता के भरोसे पर मिली थी नौकरी, पर जुए की लत ने डुबोया 

राहुल के दोस्तों ने बताया कि उसके पिता उसी आईआरएस अधिकारी के दफ्तर में काम करते थे. पिता के कहने और उनके पुराने भरोसे के कारण ही अधिकारी ने राहुल को अपने घर पर काम दिया था. हालांकि, राहुल वहां पैसों की हेराफेरी करने लगा था. वह ऑनलाइन लूडो खेलने का आदी था और उसमें पैसे हारने के बाद अक्सर आसपास के लोगों से उधारी मांगता और गड़बड़ी करता था. शिकायतों के बाद करीब डेढ़ महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था. 

बदला लेने पहुंचा था दिल्ली

नौकरी से निकाले जाने के बाद राहुल अपने गांव राजगढ़ (अलवर) में रह रहा था. उसके मन में अधिकारी के प्रति गहरी नफरत भर गई थी. इसी नफरत का बदला लेने के लिए वह दिल्ली गया और अधिकारी की बेटी की हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि राहुल ने अलवर में अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया था. इस मामले में पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है और आज न्यायालय में उसके बयान दर्ज होंगे. 

6 लोग हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने अलवर पुलिस की मदद से राहुल के पिता और दोस्तों समेत 6 लोगों को धारा 151 के तहत हिरासत में लिया है. इन लोगों से पूछताछ के बाद ही राहुल तक पहुंचने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. दिल्ली पुलिस की जांच पूरी होने के बाद अलवर पुलिस राहुल को पैरोल (प्रोडक्शन वारंट) पर लेकर आएगी ताकि दुष्कर्म के मामले में उससे गहन पूछताछ की जा सके. 

जयपुर में जॉब की तैयारी में गया था राहुल 

आरोपी राहुल के दोस्तों ने बताया कि पहले उसने दौसा में पढ़ाई की. फिर जयपुर चला गया. यहां रुककर वो जॉब की तैयारी कर रहा था. हालांकि इसी बीच उसके पिता की पैरवी पर उसे दिल्ली में IRS अधिकारी के घर पर नौकारी मिल गई. 

IRS Office Daughter Case: IRS अफसर की बेटी की हत्या मामले में बड़ा अपडेट, आरोपी राहुल ने युवती के फिंगर प्रिंट...हुआ हैरान करने वाला खुलासा
 

    follow google news