हवा महल सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है. राहुल गांधी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि उनकी बातें और सोच 5 से 10 साल के बच्चे जैसी रह गई है.
ADVERTISEMENT
देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने का स्वभाव
राजस्थान तक से खास बातचीत में बालमुकुंद आचार्य ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का स्वभाव देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने का बन चुका है. वे सर्वोच्च पदों पर बैठे लोगों के बारे में अनर्गल बयानबाजी करते हैं और माताओं-बहनों का अपमान करते हैं. उन्होंने कहा कि मंचों के माध्यम से युवाओं का इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं पूरी करने की कोशिश की जा रही है.
'55-60 की उम्र में बच्चों के बीच तलाश रहे राजनीति'
राहुल गांधी की उम्र और उनकी राजनीतिक शैली पर सवाल उठाते हुए भाजपा विधायक ने कहा, "राहुल गांधी आज 55-60 साल की उम्र में 10-15 साल के बच्चों के साथ बैठकर अपनी राजनीति तलाश रहे हैं. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी का आधार कितना सिमट चुका है.
निकाय चुनाव के नतीजों का दिया हवाला
चुनाव आयोग पर उठने वाले सवालों का जवाब देते हुए बालमुकुंद आचार्य ने हाल ही में आए निकाय चुनाव के नतीजों का जिक्र किया. उन्होंने कहा:
- निकाय चुनाव में जनता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को विजयी बनाकर यह साबित कर दिया है कि वह किसके साथ है.
- अगर चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाते हैं, तो राहुल गांधी को यह सोचना चाहिए कि निकाय चुनाव में कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों को भी सीटें मिली हैं.
- देश के कई राज्यों में भी कांग्रेस की सरकारें बनी हैं, ऐसे में संवैधानिक संस्थाओं और चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाना पूरी तरह गलत है.
- उन्होंने आगे कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं और जनता धरातल पर हो रहे विकास कार्यों को देखकर ही अपना जनादेश दे रही है.
ये भी पढ़ें: जिसके नाम से खौफ खाता था Jaipur.. वो 'Lady Don' अपने ही पति के हाथों कैसे
ADVERTISEMENT


