पूर्वा, बीकानेर, जोधपुर...समेत कई ट्रेनों के बदले रूट, सफर से पहले जरूर देखे लें ये पूरी लिस्ट!

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में चल रहे यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण पूर्वा, बीकानेर और जोधपुर एक्सप्रेस जैसी कई प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. 26 से 30 अप्रैल तक चलने वाली इन ट्रेनों के यात्रियों को स्टेशन निकलने से पहले अपना नया रूट और समय सारणी चेक करने की सलाह दी गई है.

Train Route Diverted List
Train Route Diverted List

अमित तिवारी

follow google news

Train Route Diverted List: भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. अगर आप आने वाले दिनों में उत्तर भारत की तरफ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाइए. रेलवे ने परिचालन कारणों और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के चलते कई वीआईपी और सुपरफास्ट ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया है. दरअसल, उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में यार्ड रिमॉडलिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का कार्य तेजी से चल रहा है. इस काम की वजह से 26 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है.

Read more!

इन प्रमुख ट्रेनों के बदले गए रूट

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12381) आगामी 26, 28 और 30 अप्रैल को अपने तय मार्ग के बजाय डीडीयू, मिर्जापुर और प्रयागराज होकर चलेगी. इसी तरह, 29 अप्रैल को चलने वाली हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12307) अब डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, झांसी और आगरा कैंट होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी. 

बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12308) के मार्ग में भी 29 अप्रैल को बदलाव किया गया है. यह ट्रेन अब आगरा कैंट, झांसी, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और डीडीयू के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेगी. इसके अलावा सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट (12,987), बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट (12324) और आनंद विहार-पूरी नंदन कानन एक्सप्रेस (12816) के रूट में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. 

सफर से पहले कर लें ये जरूरी काम

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से विशेष अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति (Live Status) और रूट की जानकारी अवश्य जांच लें. रूट बदलने के कारण कुछ ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव हो सकता है और यात्रा की अवधि भी बढ़ सकती है. यात्री अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जानने के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग कर सकते हैं.

यह रिमॉडलिंग कार्य भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने और यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है. हालांकि, अस्थायी तौर पर यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है. इसलिए यदि आपका टिकट कंफर्म है, तो एक बार उसका रूट भी जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: 'सामान उतारा था और वो मारने लगे...' पाली में पार्किंग को लेकर युवक को बेरहमी से पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़

    follow google news