Reena Murder Case Update: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ऐसा 'लव ट्रायंगल' सामने आया है जिसने न केवल पुलिस को चौंका दिया, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया. भीलवाड़ा की रहने वाली रीना किरार ने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर अपने नए प्रेमी, पप्पू उर्फ वीरू जाट की बेरहमी से हत्या कर दी. इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में एक छोटे बच्चे की 'होमवर्क नोटबुक' सबसे बड़ा सुराग साबित हुई.
ADVERTISEMENT
हाईवे के नीचे बोरे में मिली लाश
घटना का खुलासा तब हुआ जब रायसेन के बाड़ी थाना इलाके में नेशनल हाईवे-45 पर सिरवारा ब्रिज के नीचे एक संदिग्ध बोरा मिला. फॉरेस्ट गार्ड की सूचना पर जब पुलिस ने बोरा खोला, तो अंदर एक सड़ा-गला शव मिला, जिसके हाथ-पैर बंधे थे और मुंह पर टेप लगा था. शव करीब एक सप्ताह पुराना था और पहचानना मुश्किल था.
एक नोटबुक ने खोला राज
शव के पास मिले एक थैले में जूते, कंघी और एक बच्चे की स्कूल नोटबुक मिली. एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर गठित टीम ने नोटबुक के आधार पर साईं खेड़ा इलाके में जांच की. वहां पुलिस को पता चला कि एक परिवार, जिसका बच्चा उस स्कूल में पढ़ता था, अचानक गायब है. मुखबिरों और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस आखिरकार आरोपियों तक उज्जैन में जा पहुंची.
Facebook दोस्ती और खूनी रंजिश
पूछताछ में खुलासा हुआ कि रीना किरार का पहले अरुण पटेल से संबंध था. इसी बीच फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती राजस्थान के वीरू जाट से हुई. जब वीरू का रीना के घर आना-जाना बढ़ा, तो पुराने प्रेमी अरुण को यह बर्दाश्त नहीं हुआ. 29 अप्रैल 2024 को वीरू को घर बुलाकर बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर मार डाला गया और शव को SUV-700 में ले जाकर हाईवे पर फेंक दिया गया. पुलिस ने रीना, अरुण और हरनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT


