कौन हैं अजेय कुमार? जिन्हें BJP ने बनाया राजस्थान में प्रदेश संगठन महामंत्री

Rajasthan BJP New Sangathan Mahamantri Ajay Kumar: राजस्थान बीजेपी को आखिरकार 2.5 साल बाद नया संगठन महामंत्री मिल गया है. चंद्रशेखर के तेलंगाना जाने के बाद खाली पड़े इस सबसे पावरफुल पद पर संघ के अजेय कुमार की एंट्री हुई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बधाई दी है, लेकिन निकाय चुनाव से पहले इस बड़े बदलाव के मायने क्या हैं?

कौन हैं अजेय कुमार?
कौन हैं अजेय कुमार?

आंचल गुप्ता

follow google news

 

Read more!

Ajay Kumar BJP: राजस्थान भाजपा को आखिरकार अपना नया संगठन महामंत्री मिल गया है. पार्टी हाईकमान ने इस बेहद महत्वपूर्ण और पावरफुल जिम्मेदारी के लिए अजेय कुमार के नाम पर मुहर लगा दी है. भले ही आम लोगों और सार्वजनिक मंचों पर अजेय कुमार का चेहरा बहुत ज्यादा परिचित न हो, लेकिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में उन्हें एक बेहद मजबूत, शांत और सटीक रणनीतिकार माना जाता है. राजस्थान जैसे राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील और बड़े राज्य में उनकी नियुक्ति के बाद से ही पार्टी के भीतर और बाहर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

अब चंद्रशेखर की जगह संभालेंगे कमान

आपको बता दें कि राजस्थान में प्रदेश संगठन महामंत्री का यह रसूखदार पद पिछले ढाई वर्षों से खाली चल रहा था. इससे पहले यह जिम्मेदारी चंद्रशेखर के पास थी. जनवरी 2024 में पार्टी हाईकमान ने चंद्रशेखर को राजस्थान से हटाकर तेलंगाना भेज दिया था, जहां वे वर्तमान में प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं. तब से राजस्थान बीजेपी को एक पूर्णकालिक संगठन महामंत्री का इंतजार था, जो अब खत्म हुआ है.

कौन हैं अजेय कुमार? 

आपको बता दें कि अजेय कुमार लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रचारक रहे हैं. वे संघ में वे जिला प्रचारक और विभाग प्रचारक जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुके हैं. संगठन में उनका लंबा अनुभव है. राजस्थान से पहले वे उत्तराखंड में प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. वहीं इससे पहले वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल में भाजपा के महामंत्री संगठन पद पर रह चुके हैं.

सत्ता में संगठन महामंत्री का रोल क्यों है सबसे अहम?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बीजेपी में संगठन महामंत्री का पद हमेशा संघ की पृष्ठभूमि वाले नेताओं को ही दिया जाता है. जब राज्य में पार्टी खुद सत्ता में हो (जैसे राजस्थान में भजनलाल सरकार है), तो इस पद की जिम्मेदारी दोगुनी हो जाती है. सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बिठाना सबसे बड़ी चुनौती होती है.

सामने हैं निकाय चुनाव, कंधों पर बड़ी चुनौती

अजेय कुमार के पदभार ग्रहण करते ही उनके सामने चुनौतियों का पहाड़ होगा. आगामी दिनों में राजस्थान में निकाय चुनाव होने वाले हैं. सत्ता में आने के बाद इन चुनावों में बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहता है, इसका पूरा जिम्मा अब नए संगठन महामंत्री के कंधों पर होगा.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्या कहा?

अजेय कुमार की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें बधाई संदेश भेजा. सीएम भजनलाल ने कहा, "आपके व्यापक संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पित नेतृत्व में प्रदेश संगठन और अधिक सशक्त होगा. साथ ही भाजपा की विचारधारा, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी."
 

यह भी पढ़ें: 17 की पेंशन बंद, 20 बर्खास्त और सैकड़ों पर गिरे सकती है गाज... भ्रष्टाचार पर सीएम भजनलाल के हंटर से उड़ी अफसरों की नींद!

    follow google news