17 की पेंशन बंद, 20 बर्खास्त और सैकड़ों पर गिरे सकती है गाज... भ्रष्टाचार पर सीएम भजनलाल के हंटर से उड़ी अफसरों की नींद!
Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ भजनलाल सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक महकमे को हिला कर रख दिया है. नौकरी छीनने से लेकर रिटायर हो चुके भ्रष्ट अफसरों की आजीवन पेंशन रोकने जैसे कड़े फैसलों ने साफ कर दिया है कि सूबे में अब 'जीरो टॉलरेंस' का राज चलेगा.
ADVERTISEMENT

भ्रष्टाचार पर सीएम भजनलाल कl हंटर
Government officers suspended Rajasthan: राजस्थान में सरकारी कुर्सी पर बैठकर जनता को परेशान करने वाले और रिश्वतखोरी के दलदल में डूबे अफसरों-कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक ऐसी चेतावनी जारी की है, जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे में भूचाल ला दिया है. अगर आप सरकारी नौकरी में हैं, जनता को बेवजह चक्कर कटवा रहे हैं, फाइलों को दबाकर बैठे हैं या भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, तो यह खबर आपके लिए एक बड़ा सबक है. भजनलाल सरकार ने साफ कर दिया है कि अब करप्शन की कोई 'एक्सपायरी डेट' नहीं होगी यानी रिटायरमेंट के बाद भी न तो आप जेल जाने से बच पाएंगे और न ही आपकी पेंशन सुरक्षित रहेगी.