Rajasthan Budget 2026: दीया कुमारी ने होमगार्ड के पद बढ़ाने और जलदाय विभाग में नौकरियों देने का किया ऐलान

न्यूज तक डेस्क

11 Feb 2026 (अपडेटेड: Feb 11 2026 2:28 PM)

राजस्थान बजट 2026 में डिप्टी सीएम दीया कुमारी का बड़ा ऐलान. युवाओं के लिए 10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन, 5000 नए होमगार्ड की भर्ती और जलदाय विभाग में 3000 संविदा नियुक्तियां. जानें लखपति दीदी योजना में कर्ज सीमा बढ़ने सहित बजट की और भी मुख्य बातें.

NewsTak
राजस्थान में युवाओं को क्या मिला?
Google CTA

राजस्थान विधानसभा में बजट पेश करते हुए डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री दीया कुमारी ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का ऐलान किया है. युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और कम्युनिटी पुलिसिंग में उनकी भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शहरी होमगार्ड वॉलंटियर्स की संख्या में बढ़ोत्तरी करते हुए 5 हजार का इजाफा किया गया है.  इसके अलावा जलदाय विभाग में 3000 कर्मियों की संविदा पर नियुक्ति की घोषणा की है. बजट में खास बात ये है कि लखपति दीदी योजना के तहत राजस्थान सरकार ने कर्ज की सीमा को एक लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपए कर दिया है. 

Read more!

दीया कुमारी ने राजस्थान बजट में युवाओं को खास ध्यान में रखते हुए स्वरोजगार योजना के तहत 30 हजार युवाओं को 10 लाख रुपए तक का लोन ब्याजमुक्त में देने की घोषणा की है. यानी इन युवाओं को 10 लाख के लोन पर ब्याज नहीं देना होगा. इसके साथ ही सरकार 30 करोड़ की लागत से नए टेक्नो हब बनाने का काम करेगी.

10 वीं और 12 वीं के मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए ई वाउचर के जरिए 20 हजार तक की मदद दी जाएगी.  जोधपुर में मेजर शैतान सिंह कौशल विकास केंद्र खुलेगा. शहीदों की बेटियों का स्कॉलरशिप बढ़ाकर अब 2000 रुपए कर दिया गया है. 

कृषि विश्वविद्यालयों में भर्ती की घोषणा 

दीया कुमारी ने कृषि शिक्षा और रिसर्च को गति देने के लिए विश्वविद्यालयों के खाली पद भरने का ऐलान किया है. पहले चरण में 443 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. 

Rajasthan Paper Leak: SOG के रडार पर 2000 'फर्जी' कर्मचारी! REET से लेकर SI भर्ती तक, डमी कैंडिडेट बिठाकर पाई नौकरी