Rajasthan Paper Leak: SOG के रडार पर 2000 'फर्जी' कर्मचारी! REET से लेकर SI भर्ती तक, डमी कैंडिडेट बिठाकर पाई नौकरी

Rajasthan paper leak: राजस्थान में पेपर लीक और फर्जी भर्ती मामलों पर एसओजी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. REET, SI, पटवारी और JEN भर्ती में डमी कैंडिडेट बैठाकर नौकरी पाने वाले करीब 2000 संदिग्ध कर्मचारियों की जांच शुरू हो गई है. जानिए राजस्थान भर्ती घोटाले और जांच से जुड़ी पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

RPSC paper leak
राजस्थान पेपर लीक
Google CTA

राजस्थान में सरकारी नौकरी के नाम पर सालों से चल रहे बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश होने जा रहा है. राजस्थान एसओजी (SOG) ने अब उन लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिन्होंने डमी कैंडिडेट (Dummy Candidate) की मदद से सरकारी नौकरी हासिल की थी. एसओजी के रडार पर करीब 2000 ऐसे संदिग्ध लोग हैं, जिन्होंने पिछले 5 सालों में धोखाधड़ी के जरिए सिस्टम में सेंध लगाई है.