सचिन पायलट को राजस्थान की कमान क्यों नहीं मिली? सलमान खुर्शीद ने बता दिया 2023 की हार का असली कारण

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने खुलासा किया कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच दरार राजस्थान चुनाव में हार की मुख्य वजह बनी. news Tak के विशेष कार्यक्रम 'मंच' में पायलट के भविष्य और कांग्रेस की नई रणनीति पर क्या बोले खुर्शीद, जानें.

NewsTak
न्यूज तक के कार्यक्रम मंच पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने किए कई खुलासे!

नितेश तिवारी

follow google news

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की खींचतान किसी से छिपी नहीं है. अब कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने इस पर खुलकर अपनी राय रखी है. न्यूज Tak के खास कार्यक्रम मंच के दौरान खुर्शीद ने स्वीकार किया कि राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की हार की एक बड़ी वजह पार्टी के भीतर की दरार थी.

Read more!

खुर्शीद ने कहा कि यदि अशोक गहलोत और सचिन पायलट के संबंध अधिक मधुर होते, तो चुनावी परिणाम अलग हो सकते थे. उन्होंने बताया कि जब नेतृत्व के बीच दरार होती है, तो जमीन पर काम करने वाला कार्यकर्ता और मतदाता इसे तुरंत भांप लेते हैं, जिससे पार्टी का मनोबल गिरता है.

सचिन पायलट को मुख्यमंत्री न बनाने के सवाल पर खुर्शीद ने कहा, "सचिन पायलट एक ऊर्जावान और प्रॉमिसिंग युवा नेता हैं. उस समय पार्टी आलाकमान का निर्णय था कि अशोक गहलोत को थोड़ा और समय दिया जाना चाहिए." उन्होंने आगे कहा कि पायलट के पास अभी बहुत समय है और भविष्य में उन्हें ही जिम्मेदारी संभालनी है, क्योंकि 'अशोक गहलोत हमेशा तो रहेंगे नहीं'.

पार्टी के भीतर अनुशासन पर जोर देते हुए खुर्शीद ने कहा कि समर्थकों को यह समझना चाहिए कि पार्टी का हित सर्वोपरि है. उन्होंने यह भी माना कि कुछ पुराने नेताओं के जाने और नई पीढ़ी के आने के बीच जो 'लिंक' टूटा था, उसे भरने की कोशिश की जा रही है. 

वीडियो में देखिए सलमान खुर्शीद ने क्या कहा? 

चिदंबरम के खिलाफ कौन सा मुकदमा फास्ट ट्रैक हुआ? अमित शाह की अदावत की क्या है वो कहानी?
 

    follow google news