Rajasthan: चुनाव से पहले BJP का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 6 दिग्गज नेताओं पर की कार्रवाई

Himanshu Sharma

• 09:40 AM • 18 Nov 2023

BJP expelled 6 leaders from the party: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए मतदान से पहले बीजेपी ने एक पूर्व मंत्री समेत 6 दिग्गज नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है. इनमें कठूमर से पूर्व विधायक मंगलराम कोली, रामगढ़ से पूर्व प्रत्याशी सुखवंत सिंह, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से विजय समर्थलाल मीणा, अलवर ग्रामीण से चुनाव […]

Rajasthan: चुनाव से पहले BJP का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 6 दिग्गज नेताओं पर की कार्रवाई
Rajasthan: चुनाव से पहले BJP का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 6 दिग्गज नेताओं पर की कार्रवाई
Google CTA

BJP expelled 6 leaders from the party: राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2023) के लिए मतदान से पहले बीजेपी ने एक पूर्व मंत्री समेत 6 दिग्गज नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है. इनमें कठूमर से पूर्व विधायक मंगलराम कोली, रामगढ़ से पूर्व प्रत्याशी सुखवंत सिंह, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से विजय समर्थलाल मीणा, अलवर ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे पार्टी के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सांवरिया, थानागाजी से भूपेश राजावत और इसी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे  रोहिताश को पार्टी ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

Read more!

गौरतलब है कि प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी से बागी हुए पूर्व मंत्री सहित 6 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई हुई है. पार्टी ने इन सभी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है व प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है. सभी नेता पार्टी से बागी हुए और उसके बाद टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय या दूसरी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

थानागाजी से 2 नेताओं पर हुई कार्रवाई

भाजपा के अलवर दक्षिण के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि कठूमर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक मंगल राम कोहली को पार्टी से निष्कासित किया गया है. कठूमर में भाजपा ने रमेश खींची को प्रत्याशी बनाया है. थानागाजी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला प्रभारी भूपेश रावत व आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ रहे रोहिताश घांगल को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है. भाजपा ने थानागाजी से हेमसिंह भड़ाना को चुनाव मैदान में उतारा है. राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विजय समर्थ लाल मीणा व रामगढ़ सीट से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी सुखवंत सिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निकाला गया है. दोनों नेता भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं.

2018 में थानागाजी से BJP के टिकट पर लड़े थे रोहिताश

राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा ने बन्ना राम मीणा को चुनाव मैदान में उतारा है. जबकि रामगढ़ विधानसभा सीट पर ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा को टिकट दिया गया है. अलवर ग्रामीण सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़े मुकेश सांवरिया को भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इस सीट से भाजपा ने जयराम जाटव को टिकट दिया है. इसी तरह पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा को भी पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. रोहिताश शर्मा आजाद समाज पार्टी से बानसूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. बानसूर सीट से पहले कई बार जीते और मंत्री रहे. 2018 के चुनाव में भाजपा ने उनको थानागाजी सीट से अपना प्रत्याशी बनाया था.

यह भी पढ़ें: PM मोदी के दौरे से पहले ज्योति मिर्धा ने नागौर में किया बड़ा खेल, कांग्रेस की धड़कने तेज