Rajasthan Deputy Mayor and Deputy Sabhapati Election Live: राजस्थान के शहरी स्थानीय निकायों में मेयर और चेयरमैन चुनने के बाद अब असली रोमांच उप-प्रमुखों (डिप्टी मेयर, उप-सभापति और उपाध्यक्ष) की कुर्सी को लेकर देखने को मिल रहा है . 21 सितंबर को आए नतीजों ने राज्य का सियासी मूड साफ कर दिया था . 7 बड़े नगर निगमों में से 6- अजमेर, उदयपुर, अलवर, पाली, भरतपुर और भीलवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम फहराया, जबकि बीकानेर नगर निगम में कांग्रेस ने बाजी मारी . इस सियासी हलचल के बीच आज, 22 सितंबर को प्रदेश के 301 निकायों में सेकेंड-इन-कमांड चुनने के लिए वोटिंग हो रही है .
ADVERTISEMENT
राज्य निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार:
- नामांकन जांच: सुबह 11:30 बजे तक कागजातों की जांच प्रक्रिया पूरी की गई .
- नाम वापसी: दोपहर 2:00 बजे तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका दिया गया .
- मतदान: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक वोट डाले जाएंगे .
- नतीजे: शाम 5:00 बजे वोटिंग खत्म होते ही मतगणना शुरू होगी और जल्द ही सभी 301 निकायों के उप-प्रमुखों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा.
ध्यान देने वाली बात यह है कि तकनीकी कारणों की वजह से जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में आज चुनाव आयोजित नहीं किए जा रहे हैं .
अजमेर और पाली में बीजेपी का बड़ा उलटफेर
इस चुनाव में सबसे चौंकाने वाले नतीजे अजमेर और पाली से सामने आए, जहां स्पष्ट बहुमत न होने के बावजूद बीजेपी ने बाजी मार ली . निर्दलीय पार्षदों को अपने पाले में लाने और क्रास वोटिंग के दम पर बीजेपी की अनामिका शर्मा (अजमेर) और नमिता बुबकिया (पाली) मेयर की कुर्सी तक पहुंचने में सफल रहीं .
अन्य प्रमुख नतीजों की बात करें तो:
- बीकानेर: कांग्रेस के अनिल कल्ला ने जीत दर्ज कर मेयर पद संभाला .
- अलवर: बीजेपी की सुमनलता अग्रवाल ने 42 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की .
- सीकर जिला: कांग्रेस ने लक्ष्मणगढ़, लोसल और दांता रामगढ़ में अपना बोर्ड बनाया, तो वहीं धोद में बीजेपी बाजी मार ले गई .
- झुंझुनूं (डूंडलोद): यहां एक अनोखा इतिहास रचा गया . महज 2 पार्षदों वाली बीजेपी ने निर्दलीयों के मजबूत सहयोग से सचिन सैनी को अपना पहला पालिका अध्यक्ष बनाकर सबको चौंका दिया .
अब सबकी निगाहें शाम के नतीजों पर टिकी हैं कि किस पार्टी के सिर उप-प्रमुखों की जीत का ताज सजता है.
ये भी पढ़ें: 30 गाड़ियां, 140 हमलावर... श्रीगंगानगर में पार्षदों ने सुनाई आपबीती, बताया उनके साथ क्या-क्या हुआ?
- 12:38 PM • 22 Sep 2026
6 नगर निगमों में मेयर चुनने के बाद अब 'डिप्टी मेयर' की कुर्सी पर BJP की नजर
सोमवार को घोषित नतीजों में अजमेर, उदयपुर, अलवर, पाली, भरतपुर और भीलवाड़ा नगर निगमों में मेयर का पद अपने नाम करने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी बेहद उत्साहित है. मेयर पद की बड़ी सफलता के बाद भाजपा अब इन सभी 6 प्रमुख निगमों में 'डिप्टी मेयर' (उप-महापौर) की कुर्सी पर भी अपना ही पार्षद बैठाने की पूरी तैयारी कर चुकी है। पार्टी नेतृत्व और रणनीति कारों को भरोसा है कि बहुमत और निर्दलीयों के साथ से इन सभी निकायों में भी सेकेंड-इन-कमांड का ताज भाजपा प्रत्याशी के सिर ही सजेगा.
ADVERTISEMENT


